मेष (ARIES) : राजनीतिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। शाम के समय कुछ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बना सकते हैं। घर में किसी महंगे उपकरण की खरीददारी कर सकते हैं। व्यय की अधिकता बनी रहेगी।
वृष (TAURUS) : कम्प्यूटर, मोबाइल, विज्ञापन एवं इलैक्ट्रिक उपकरण से जुड़े व्यावसायी अच्छा लाभ कमाएंगे। किसी अनैतिक कार्यों में संलिप्त न रहें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : किसी मित्र एवं सगे संबंधी के यहां कोई अप्रिय घटना घटने से मन दुखी रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति की उच्चाधिकारी द्वारा कार्यों की प्रशंसा की जाएगी किन्तु कोई सहकर्मी आपसे ईर्श्या-द्वेष की भावना रख सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।
कर्क (CANCER) : महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातों को पड़ोसियों से शेयर न करें। मान-सम्मान पर ठेस पहंुच सकती है। प्रेमी-प्रेमिका आगामी कुछ समय में शादी के बन्धन में बंध सकते हैं, गपशपबाजी के साथ-साथ अध्ययन में भी मन लगाएं। समय अनुकूल है।
सिंह (LEO) : परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता तय न होने से मन दुखी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। गुम या चोरी होने का भय है। किसी अजनबी से बात-व्यवहार को सीमित रखें।
कन्या (VIRGO) : सुरक्षा विभाग से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पत्नी एवं बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। उचित खान-पान के साथ-साथ योगा-व्यायाम पर भी ध्यान दें।
तुला (LIBRA) : शिक्षा एव तकनीकी क्षेत्र में अनुसंधान संबंधी कार्यों में उपलब्धि हासिल होगी। धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : सट्टेबाजी एवं ठेकेदारी से जुड़े व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। विश्वव्यापी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए बाहर निकलते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें, नई बीमारी उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।
धनु (SAGITTARIUS) : किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी महत्वपूर्ण इच्छाएं पूर्ण होंगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति आफिस के कार्य के सिलसिले में नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फिर भी सदस्यों का आपके ऊपर भरोसा न होना दुखी कर सकता है। विवाहित पुरुष प्रेम संबंधों के चक्कर में समय नष्ट न करें। अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें। पत्नी का भावात्मक सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : कारखाने एवं मशीनरी संबंधी व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। संतान की फिजूल खर्ची से मन दुखी होगा जिसकी वजह से पति-पत्नी में कुछ अनबन हो सकती है। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन (PISCES) : घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच कहासुनी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य मानें, हल जरूर निकलेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ ध्यान केन्द्रित रखें। शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा पर विशेष ध्यान दें।