मेष (ARIES) : राजनीतिक क्षेत्र में दिन की शुरुआत से ही कुछ विवादित स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु शाम को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से समाधान मिल जाएगा। आपके अंदर डर और आलस नुक्सानदायक साबित हो सकता है।
वृष (TAURUS) : व्यवसाय में अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयत्न करते रहेंगे। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के बीच संबंधों में पारदर्शिता बनाए मानहानि की आशंका बन सकती है। शाम के समय वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।
मिथुन (GEMINI) : राजकीय क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी सेमीनार समारोह में जाने के अवसर मिलेंगे। लोगों से भेंट, मुलाकात करने में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ नोक-झोंक बन सकती है।
कर्क (CANCER) : वित्तीय संबंधी कार्यों का लेखा-जोखा करते समय दस्तावेजों को भली-भांति पढ़ लें क्योंकि जरा सी त्रुटि बड़े नुक्सान का कारण बन सकती है। दिन की शुरुआत में व्यस्तता बनी रहेगी। अत्यधिक भाग-दौड़ से शारीरिक थकान महसूस करेंगे।
सिंह (LEO) : महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातों को पड़ोसियों से जिक्र न करें। किसी समस्या को परिवार तक ही रहने दें, आपस में बैठकर समाधान करने की कोशिश करें। माता की सेहत में सुधार आने से कुछ राहत महसूस करेंगे। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
कन्या (VIRGO) : आर्थिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। विरोधी कुछ अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं किन्तु इसका प्रभाव आपके व्यवसाय पर नहीं पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामला अभी लंबित रहेगा। किसी अन्य वरिष्ठ वकील से बात हो सकती है।
तुला (LIBRA) : विज्ञान एवं तकनीकी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अनुसंधान संबंधी कार्यों में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। महिलाएं किसी के व्यक्तिगत झगड़ों में टांग न अड़ाएं अन्यथा स्वयं के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। अपने कार्यों पर ध्यान दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यावसायिक कार्यों को गति देने के िलए समय अनुकूल है। वित्तीय संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आफिशियल यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें, क्योंकि चोरी व गुम होने की आशंका बन सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : समाज में कोई उत्तम कार्य करने के कारण लोग आप का सम्मान करेंगे। राजनीतिक संबंध मजबूत होने से रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ शक एवं वहम की स्थिति बनने से तनाव उत्पन्न हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : आज पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य संतुष्ट नहीं रहेगा, विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्र का वैचारिक सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरी-पेशा व्यक्तियों को कठिन मेहनत करने के बावजूद भी बॉस की बातें सुननी पड़ सकती हैं। मन व्यथित रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगा।
मीन (PISCES) : कला एवं साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सोशल मीडिया द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। यात्रा करते समय अजनबी से सावधान रहें।