मेष (ARIES) : आज आस-पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। पूर्व परिचित लोगों से मुलाकात करके मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का संबंध भावुकतापूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं।
वृष (TAURUS) : परिवार में आज मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने से रिश्तेदारों एवं मित्रों का आवागमन बना रहेगा। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने से रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
मिथुन (GEMINI) : दान-धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मीय खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आज कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से बहस हो सकती है किन्तु मध्यस्थता के माध्यम से समस्या हल हो जाएगी।
कर्क (CANCER) : सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी विशेष पहचान बढ़ेगी। राजनीतिक संपर्क से आपके कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। संतान के कैरियर संबंधी विषय पर किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं जो आगामी समय में लाभदायक रहेगा।
सिंह (LEO) : परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का मन पसंद रिश्ता मिलने से खुुुशी महसूस होगी। जीवन साथी के प्रति तरह-तरह के विचार मन में उठेंगे। शाम के समय बाहर निकलते समय वाहनादि से सावधान रहें। किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : राजकीय क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी को किसी सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जा सकता है। अपने कार्यों के प्रति समर्पण भाव लोगों द्वारा प्रशंसनीय रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आपके क्रिया-कलापों एवं विचारों से असंतुष्ट हो सकता है।
तुला (LIBRA) : आज किसी वाहन एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण की खराबी से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। इस समय सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना अति आवश्यक है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएगी आप अपने कार्यों को बेहतरीन ढंग से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : कठिन परिस्थितियों में आपसी मतभेद भुलाकर पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग करते रहें। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। सफलता के योग हैं। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मार्केटिंग एवं मीडिया से संबंधित कार्य में विशेष रूप से अपना ध्यान केन्द्रित रखें। साझेदारी संबंधी व्यावसाय अभी यथावत चलती रहेगी। नियमों में कुछ वदलाव की आवश्यकता है। सहयोगियों के साथ व्यवहार में नरमी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज किसी निकट संबंधी का नकारात्मक व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। अपनी प्रत्येक योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करके सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति बनाए रखना अति आवश्यक है।
मीन (PISCES) : नौकरीपेशा व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें किसी भी प्रकार की जांच-परख हो सकती है। मेडिकल एवं विज्ञान के विद्यार्थियों को आज किसी विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य मिल सकता है, जिसे पूर्ण करने में कुछ समस्या आ सकती है।