लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आज का राशिफल ( 10 नवंबर 2020 )

प्रशासनिक सेवा में अपने प्रभावशाली व्यक्त्वि से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके कार्य की सराहना की जाएगी। माता-पिता को गर्व महसूस होगा। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।

मेष (ARIES) : समाज के अराजकतत्वों से दूरी बनाएं रखें, क्योंकि आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर डाल सकते हैं। धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के घर मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें।
वृष (TAURUS) : जीवन साथी के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर सकते हैं। पारिवार का कोई आपके व्यवहार से दुखी हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रशासन द्वारा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : अध्ययन-अध्यापन के कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। विद्यार्थी स्वयंध्यपन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। प्राइवेट शैक्षणिक का कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रतिकूल समय है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग-दौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। शाम को थकावट एवं सिरदर्द की ​शिकायत हो सकती है। बहन की रिश्ते की बात चल सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित  रहेगा।
सिंह (LEO) : नारी सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। वाहनादि चलाते समय सावधान रहें। दोपहर के बाद का समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। गृहणियां घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगी। कुछ कारणवश आपस में मनमुटाव हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : व्यापारी वर्ग शाम के समय पैसे का लेन-देन न करें अन्यथा धन हानि हो सकती है। कला एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए स्थितियां उनके अनुकूल हैं। धन एवं ऐश्वर्य प्राप्त होगा। शत्रु से सावधान रहें।
तुला (LIBRA) : सहकर्मियों के सहयोग से कारोबार को विस्तार रूप देंगे। नए-नए क्षेत्र से जुड़ने की कोशिश करेंगे। उच्च अधिकारी और मंत्री के सहयोग से कार्य में सफल होंगे। शाम के वक्त धन खर्च की अधिकता हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना आपके करीबी संबंधों के लिए ठीक नहीं है। रोजगार के क्षेत्र में आय के नए-नए साधन बनेंगे। नए कार्य के प्रति मन में उल्लास रहेगा। ससुराल पक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें। 
धनु (SAGITTARIUS) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शेयर मार्किट में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छा समय है। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र की भागीदारी हो सकती है। अपनी गुप्त बातें एवं योजनाएं जाहिर न करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर (CAPRICORN) :  अपने कुशल वक्ता से लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। किसी असहाय की आर्थिक मदद कर सकते हैं। अग्नि  एवं पानी संबंधी कार्य करते समय सावधान रहें। दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : प्रशासनिक सेवा में अपने प्रभावशाली व्यक्त्वि से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके कार्य की सराहना की जाएगी। माता-पिता को गर्व महसूस होगा। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। 
मीन (PISCES) : अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए-नए कार्यों पर शोध करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। अचानक नए मित्र के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शाम को थोड़ा शारीरिक कष्ट मिल सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।