लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आज का राशिफल (11 फरवरी 2021)

किसी विशेष उद्देश्य को लेकर किया गया अनशन सफल साबित होगा। राजनीतिक संबंध मजबूत रहेंगे।

मेष (ARIES) : किसी विशेष उद्देश्य को लेकर किया गया अनशन सफल साबित होगा। राजनीतिक संबंध मजबूत रहेंगे। रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद भी सदस्य खुश नहीं रहेंगे।

वृष (TAURUS) : आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न होगी किसी सन्त-महात्मा का सान्निध्य प्राप्त होने से आत्मिक सुख की अनुभूति मिलेगी। व्यक्तिगत जरूरतों के पीछे धन खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। बजट का ध्यान अवश्य रखें। लाभ की प्राप्त होगी।

मिथुन (GEMINI) : बिल्डिंग निर्माण कार्य एवं सुधार संबधी महत्वपूर्ण कार्य आरम्भ करा सकते हैं। दिन की शुरुआत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है किन्तु दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कर्क (CANCER) : पड़ोसियों के साथ विगत दिनों से चल रहे वाद-विवाद को बढ़ावा न दें। आपके महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। किसी कल्याणकारी संस्था से जुड़ें व्यक्ति को सरकारी लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। समय अनुकूल है।

सिंह (LEO) : व्यापारी वर्ग किसी नए ऑर्डर के मामले में सावधानी पूर्वक कार्य करें, क्योंकि छोटी सी गलती बड़ें नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति को उनकी मेहनत एवं कार्यकुशलता से प्रसन्न होकर उच्चाधिकारी द्वारा पदोन्नति पद प्राप्त हो सकता है।

कन्या (VIRGO) : मित्र के साथ नई चीजों को सीखने में समय व्यतीत होगा। किसी पूर्व परिर्चित मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। भाईयों के साथ किसी बात पर शाम के समय मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शब्दों में मर्यादा बनाए रखें।

तुला (LIBRA) : चिकित्सा एवं विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। सरकार की तरफ से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार के क्षेत्र में और अधिक विस्तार के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वैवाहिक संबंधों में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है आपसी मतों से समाधान कर ले तो बेहतर होगा। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। मजदूर वर्ग के लिए समय उत्तम है मालिक द्वारा धन लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : आज किसी राजनीतिक संबंध से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता के बल पर कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय ले सकते हैं। किसी पूर्व शिक्षक से मुलाकात होने से सम्मान की भावना बनी रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : कोई भी व्यावसायिक निवेश करने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य करें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों मंद बनी रहेंगी किन्तु आगामी कुछ समय में बड़ी पार्टी के संपंर्क से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है धैर्य एवं संयम बनाए रखें।

कुम्भ (AQUARIUS) : किसी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी न दें अन्यथा धोखा मिलने की आशंका बन सकती है। परिवार की देख-रेख में आपका उत्तम सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। समय आपके पक्ष में हैं।

मीन (PISCES) : जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। धन खर्च बढ़ सकते हैं। शाम के समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति में मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। बाहर निकलते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।