मेष (ARIES) : वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। घर में मांगलिक कार्य से शांति का माहौल रहेगा। सैन्य क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। कोई करीबी मित्र आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
वृष (TAURUS) : किसी दुकानदार से सामान लेन-देन के बारें में बहस हो सकती है। महिला मित्र के साथ मधुर संबन्ध रहेंगे। मुकदमेबाजी में सफलता मिल सकती है। विरोधी कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता बच्चों की सफलता पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। दोपहर के बाद भीड़-भाड़ इलाकों में जेबकतरों से सावधान रहें। धन हानि होने की आशंका है।
कर्क (CANCER) : किसी कारण वश अपने पैतृक गांव में जा सकते हैं। पूर्व परिचित लोगों से मिलकर मन प्रसन्नता से झूम उठेगा। दिनभर की भाग-दौड़ से शारीरिक थकावट महसूस होगी। अग्नि एवं पानी से दूरी बनाये रखें।
सिंह (LEO) : सरकारी कर्मचारियों का स्थानान्तरण पत्र आ सकता है। व्यवसायी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। पैसे के लेन-देन के बारे में सावधानी रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। पत्नी की सेहत में सुधार होगा।
कन्या (VIRGO) : सर्राफा व्यवसायी के लिए समय अच्छा है। धन लाभ की प्राप्ति होगी। पूर्व निवेश की हुई वस्तुओं पर लाभ मिल सकता है। गृहणियां छोटी-छोटी बातों पर पारिवारिक वातावरण खराब कर सकती हैं।
तुला (LIBRA) : संतान-सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार के संबन्ध में जन संपर्क से आर्थिक लाभ मिलेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी करीबी मित्र के साथ साझेदारी न करें, हानि होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी से सलाह मशविरा लेने से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। घरेलू उपकरण की मरम्मत करवाने में खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। वित्तीय संबन्धी मामलों में किसी तीसरे का हस्तक्षेप न होने दें। वाहनादि चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना हो सकती है।
मकर (CAPRICORN) : सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। अपने ओजस्वी भाषण से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। वाहन एवं जमीन खरीद सकते हैं। धन-निवेश में सावधानी रखें, अन्यथा धोखा मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : ससुराल पक्ष का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। शुगर के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बाहर जाते समय स्वयं सुरक्षित रखें।
मीन (PISCES) : विवाह योग्य युवक-युवती परिणय सूत्र में बध सकते हैं। मेहमानों के आवभगत में समय व्यतीत हो सकता है। व्यवसायी को कारोबार के संबन्ध में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कीमती दस्तावेज का ध्यान रखें।