मेष (ARIES) : अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपका उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। यदि प्रापर्टी के लेन-देन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे स्थगित कर दें। गृह स्थितियां आपके विपरीत हैं।
वृष (TAURUS) : नवयुगल विवाहित जोड़ा किसी मनोरंजन स्थल पर समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, गुम या चोरी होने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार का कोई सदस्य खुश नहीं रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : कार्य क्षेत्र में आपकी वाकपटुता एवं कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। दौड़-धूप अधिक करनी पड़ सकती है किन्तु अच्छा मुनाफा प्राप्त होने से सारी थकावट दूर हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी की समस्या से परेशान लोगों के लिए आज परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
कर्क (CANCER) : घर की साज-सज्जा एवं सुधार संबंधी कोई कार्य आरम्भ करा सकते हैं। प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को और अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह (LEO) : भूतकाल की नकारात्मक बातें वर्तमान जीवन पर हावी न होने दें, कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं आगामी समय में शानदार उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर से उचित परामर्श ले सकते हैं।
तुला (LIBRA) : आज दूर-दराज क्षेत्र से कुछ महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे। मोटी पार्टी के जुड़ने से बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बना कर रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न होने पर भाई एवं मित्र का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे किन्तु किसी गैर कानूनी काम एवं अराजक तत्वों का सहारा न लें तो बेहतर होगा। प्रेमी युगल आगामी समय में शादी के बन्धन में बंध सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : आज के दिन किसी मित्र एवं रिश्तेदार के माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार के क्षेत्र में आज अपनी चतुराई से किसी समस्या का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। आवश्यकताओं से अधिक दिखावे में फिजूल खर्च न करें।
मकर (CAPRICORN) : वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ समस्या आ सकती है जिसकी वजह से पूरे सदस्य परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए समय अनुकूल है। उच्चाधिकारी द्वारा पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी अनुभवी डाक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं। महिलाएं दैनिक कार्यों की अधिकता से परिवार के किसी सदस्य से बहस कर सकती है। क्रोध एवं वाणी को नियंत्रित रखें। मान-सम्मान बनाएं रखें।
मीन (PISCES) : अध्ययनरत युवा एवं विद्यार्थी सोशल मीडिया एवं व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यर्थ न गवाएं। लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केन्द्रित रखें। सफलता के योग बन रहे हैं। दूर-दराज की यात्रा करते समय वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें।