मेष (ARIES) : घर-परिवार संबंधी किसी गंभीर मुद्दे पर आपस में विचार-विमर्श हो सकता है। किसी एक सदस्य की नाराजगी बनी रह सकती है। आज के दिन रुपए पैसे संबंधी लेन-देन को स्थगित कर दें। बुजुर्ग लोगों को जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
वृष (TAURUS) : युवा एवं महिलाएं व्यर्थ की बातों में पढ़कर अपना समय नष्ट न करें, अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। बच्चों की किसी समस्या का समाधान निकलने से मानसिक राहत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा।
मिथुन (GEMINI) : मार्केटिंग के कार्यों से जुड़े लोग अपने संपर्क का दायरा मजबूत बनाकर रखें। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत बनेगी। शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र के माध्यम से बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है।
कर्क (CANCER) : चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घबराएं नहीं बल्कि मनः स्थिति को मजबूत बनाए रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार में प्रतिद्वंिद्वयों की गतिविधि पर निगरानी बनाए रखें।
सिंह (LEO) : भागदौड़ भरी जिंदगी में नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने कार्यों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक माहौल विकसित करें। घर की किसी समस्या को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। मानसिक राहत मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : अधिकतर आफिशियल वर्क घर से ही फोन व इंटरनेट के माध्यम से संचालित होते रहेंगे। काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी अच्छे डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
तुला (LIBRA) : किसी धार्मिक एवं अनुभवी व्यक्ति के साथ कुछ समय अवश्य विताएं। नई-नई बातें सीखने को मिलेंगी। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। बाहर निकलते समय शारीरिक सुरक्षा नियमों का पालन करें।
वृश्चिक (SCORPIO) : मकान एवं वाहनादि के महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। आगामी समय में इसकी विशेष जरूरत पड़ सकती है। रुपए-पैसे का लेन-देन करते समय पक्के बिल पर ही साइन करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधि पर नजर बनाए रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : महिलाएं परिवार के किसी सदस्य को लेकर बहसबाजी न करें, इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। विवाहित पुरुष आफिस में किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण न बढ़ाएं। अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें।
मकर (CAPRICORN) : राजकीय क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों को हालात और परिस्थिति को देखते हुए अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाएं घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकती हैं। बजट का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी सगे संबंधी द्वारा शुभ समाचार मिलने से बातावरण सुखद बना रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है।
मीन (PISCES) : आप बाहरी गतिविधियों की अपेक्षा स्वयं के कार्यों पर विशेष ध्यान दें। अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करें। दूसरों के साथ व्यर्थ में समय न व्यतीत करें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर किसी डाक्टर से सलाह अवश्य लें।