मेष (ARIES) : मकान-दुकान खरीदने के शुभ योग हैं। मनोनुकूल फल प्राप्त होगा। आय के नए साधन बनेंगे। विरोधी आपकी गतिविधियों पर निगरानी रख सकते हैं। कुछ हानि पहुंचाने की आशंका बन सकती है।
वृष (TAURUS) : कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। सहकर्मी तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में पूजा-पाठ संबन्धी मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन (GEMINI) : सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। बुद्धिजीवों द्वारा सम्मानित हो सकती है। प्रसिद्ध वक्ता के साथ-साथ आपके अन्दर समाज सेवा की भावना निहित है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क (CANCER) : रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रतिद्वन्दी के साथ विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। निर्णय लेते समय परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें।
सिंह (LEO) : रुके हुए कार्यों में गति आएगी। योजना फलीभूत होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। किसी उच्चाधिकारी द्वारा कार्यक्षेत्र में वृद्धि मिल सकती है।
कन्या (VIRGO) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी गम्भीर रोग के उपचार करने में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ में सुगमता प्राप्त होगी। व्यावसायिक वर्ग के लिए धन प्राप्ति के साधन बढ़ सकते हैं।
तुला (LIBRA) : कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च की अधिकता रहेगी। किन्तु जीत के आसार नजर आएंगे। किसी मित्र के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करने की योजना बनाएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में हांेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता बच्चों के अध्ययन एवं उनके भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : बुद्धिजीवों के बीच अपनी वाणी व व्यवहार को संयमित रखें, मान हानि होने की आशंका बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में नए-नए लोगों के जुड़ने से लाभ प्राप्त होगा। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : पूर्व परिचित मित्रों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के साधन बढ़ेंगे। मन आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग नौकरी के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। घर-परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा हानि मिलने की आशंका है। बिजली संबन्धी कार्य करते समय सावधान रहें। माता का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : विदेश यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। किसी निवेश में जल्दबाजी न करें। उम्मीद के मुताबिक लाभ न मिलने से मानसिक कष्ट हो सकता है। विद्यार्थी अपने अध्ययन में आलस्य न करें।