मेष (ARIES) : किसी अपरिचित व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं और न ही कोई महत्वपूर्ण बातें शेयर करें। अपने रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें। इससे आपकी छिपी हुई प्रतिभा निखरेगी। सकारात्मकता बनाए रखें।
वृष (TAURUS) : संगीत एवं अभिनय के क्षेत्र से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों की धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु आर्थिक सहायता कर सकते हैं। अराजकता से दूरी बनाए रखें।
मिथुन (GEMINI) : कारोबार में निवेश करने के साथ-साथ आप अन्य क्षेत्रों में भी निवेश करने के बारे में सोचेंगे। समय आपके पक्ष में है। फायदेमंद साबित होगा। माता के साथ किसी जरूरी काम से नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : निकट संबंधियों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर वार्तालाप होने से कुछ समस्याओं को हल करने में सहायता मिलेगी। समय का उचित सदुपयोग करें। लाभ की ज्यादा उम्मीद न करें। वाहनादि चलाते समय सावधानी जरूर बरतें।
सिंह (LEO) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें। विवाहित महिला एवं पुरुष किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण न बढ़ाएं अन्यथा आपके मानहानि का कारण बन सकता है।
कन्या (VIRGO) : किसी व्यावसायिक योजना को क्रियान्विन करने का अच्छा मौका है। साझेदारी संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन निरंतर करते रहें।
तुला (LIBRA) : पारिवारिक सदस्यों के बीच छोटा-मोटा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। बिजली विभाग के कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर वायरादि के कार्यों में सावधानी बरतें। चोट लगने का भय बन सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी मित्र या सगे-संबंधी के यहां से शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी दुखद समाचार मिलने से मानसिक चिंता बनी रहेगी। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। माहौल को देखते हुए अधिकतर कार्य घर से ही पूरा करने की कोशिश करें।
धनु (SAGITTARIUS) : मीडिया तथा न्यूज चैनलों से जुड़े लोग किसी बात की जानकारी देते समय भलीभांति उसके बारे में जान लें झूठी अफवाहें न फैलाएं बल्कि लोगों के शारीरिक व मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के आधार पर जानकारी दें।
मकर (CAPRICORN) : कोर्ट-कचहरी के मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। किसी वरिष्ठ वकील से बातचीत हो सकती है। संतान की सृजनात्मक शैली को देखकर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। बीमा एवं रियल स्टेट में निवेश करते समय जानकारी अवश्य लें।
कुम्भ (AQUARIUS) : विगत दिनों से मन में चल रही किसी दुविधा से आज राहत मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से न उलझें। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। रचनात्मक कार्यों में समय बिताएं। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा।
मीन (PISCES) : कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखें। आपसी मनमुटाव का असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। मजदूर वर्ग आज के दिन जोखिम भरे कार्य न करें। शारीरिक चोट लग सकती है। मादक पदार्थों का सेवन न करें।