मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
ऑफिस का काम आसानी से निपटा पाएंगे। आज पैसों को सुरक्षित हाथों में सौंप सकते हैं। संतान की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। यात्रा के दौरान कुछ अप्रिय घटित हो सकता है। रिश्ते में अपनी लिमिट में रहने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : महरून
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
सेहत में सुधार लाने का प्रयास शुरू कर सकते हैं। किसी पारिवारिक पार्टी में जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार ट्रिप का मौका मिलेगा। टाइम को ठीक से मैनेज करने का फायदा होगा। रिलेशनशिप में रोमांस के फूल खिल सकते हैं।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : फिरोजा
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
किसी के सपने को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। बीमार लोगों को सही इलाज मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने से प्रसन्न रहेंगे। कुछ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : गहरा लाल
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
पैसों की बचत करने में सफल हो सकते हैं। आज आप किसी हेल्थ क्लब से जुड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। छात्रों को दोस्त की सलाह काम आ सकती है। प्रेमी के साथ शाम को डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : पीच
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
पैसों को लेकर आज किसी पर भी भरोसा ना करें। आज हवाई यात्रा करने का मौका मिल सकता है। घर पर मेहमानों के आने से रौनक बढ़ सकती है। कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने से मन शांत रहेगा। आज प्रेम संबंध को एक नया रूप दे सकते हैं।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : फिरोजा
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
फाइनेंशियल स्थिति के लिए अच्छा समय है। नई नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। स्किन प्रॉब्लम से अब छुटकारा मिल सकता है। नन्हे मेहमान के आने की खबर मिल सकती है। प्रेमी का साथ और प्यार मिलने से खुश रहेंगे।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : नारंगी
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। एनर्जी ड्रिंक्स पर पैसे बर्बाद करने से बचें। परिवार का प्यार और सहयोग मिल सकता है। आज दूर्गम स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
निवेश किया गया पैसा अब डबल हो सकता है। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आप फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। शहर से बाहर कहीं घूमने का मन कर सकता है। छात्रों को मदद मिलने से राहत महसूस होगी।
शुभ अंक : 17, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
अपनी कोई पसंद की चीज खरीद सकते हैं। आईटी के लोगों के लिए अच्छा समय है। किसी करीबी के दूर जाने से दुखी रहेंगे। ट्रिप पर काफी मौज-मस्ती कर सकते हैं। शुभचिंतकों का प्यार मिल सकता है।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : वायलेट
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
अपनी प्रॉपर्टी को बढ़ाने पर काम कर सकते हैं। आज ऑफिस में कामचोरी भारी पड़ सकती है। परिवार का बिजनेस आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे। प्रेमी से मिलने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : गहरा नीला
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
अचानक कहीं से धन लाभ मिल सकता है। करियर में प्रमोशन मिलने से खुश रहेंगे। लॉन्ग ड्राइव पर सुहावने मौसम का आनंद लेंगे। प्रॉपर्टी से धन लाभ होने की प्राबल उम्मीद है। सिंगल लोगों को अपना प्यार मिल सकता है।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : फिरोजा
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
अटका हुआ पैसा जल्दी वापिस मिल सकता है। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने लिए घर या कार खरीद सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : केसरी