मेष (ARIES) : शैक्षिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्य के प्रति सजग रहें, उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है।
वृष (TAURUS) : वित्तीय संबन्धी मामलों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, हानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। किसी मित्र के बहकावे में न आएं अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। धन लाभ के योग हैं।
मिथुन (GEMINI) : कारोबार के क्षेत्र में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर कर रखें। पेपर वर्क करते समय अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। जमीन-जायदाद एवं दुकान संबन्धी मामलों में सतर्क रहें।
कर्क (CANCER) : आज दोपहर के बाद किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल फल प्राप्त होता है। किसी मित्र के कार्यों में भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बात से मनमुटाव होगा।
सिंह (LEO) : आर्थिक गतिविधियों को और अधिक सफल बनाने में आप सक्षम रहेंगे। खर्च के साथ-साथ आय के साधन भी बढ़ेंगे। शाम के समय वाहनादि चलाते समय विशेष ध्यान रखें। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से मेहमानों का आगमन होगा। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। शाम के समय किसी फोन काॅल के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष से खुश रह सकते हैं।
तुला (LIBRA) : आज के दिन बकाया धन वापस मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में तरक्की होगी। प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। महिला मित्र के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे, पारदर्शिता बनाए रखें। उदर विकार की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : कोर्ट-कचहरी संबन्धी मामलों में समय एवं परिस्थितियां आपके पक्ष में है। किसी वरिष्ठ वकील से बातचीत हो सकती है। धन खर्च की अधिकता रहेगी। पिता से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक कार्य करने की इच्छा जाग्रति होगी। व्यवसाय की कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की आवश्यकता है। कला एवं संगीत की दुनिया में भाग्योदय होगा। आप अपने उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहेंगे।
मकर (CAPRICORN) : भवन-निर्माण संबन्धी कार्य आरम्भ करा सकते हैं। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यवसाय संबन्धी मामलों में दूर-दराज की यात्रा पर जा सकते हंै, दस्तावेजों को संभालकर रखें चोरी का भय है।
कुम्भ (AQUARIUS) : विद्यार्थी वर्ग नए अनुसंधान के लिए किसी ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हैं, सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शाम के समय कुछ शारीरिक कष्ट महसूस हो सकते हैं, किसी चिकित्सक से उचित बात करें।
मीन (PISCES) : परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई नया कारोबार कर सकते हैं। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। बहन-बहनोई से रिश्ते अच्छे रहेंगे। भाई-पटीदारों से जमीन-जायदाद को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।