मेष (ARIES) : व्यावसायिक गतिविधियों में आज किसी भी प्रकार का निवेश न करें। समय आपके प्रतिकूल है। परिवार में गृहणियां गृह व्यवस्था संबंधी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकती हैं। बजट का भी ध्यान रखें। फिजूलखर्ची से बचें।
वृष (TAURUS) : आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा तथा आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने सभी कार्य सोच-समझकर शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। घर में किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधी मामलों में समस्या आ सकती है।
मिथुन (GEMINI) : आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा कार्यों में रुकावट आ सकती है। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूर्ण संभावना है। किसी बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर के व्यक्तिगत मामलों में न करने दे। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : नौकरी में स्थानान्तरण संबंधी गतिविधियां अभी स्थगित रहेगी। धैर्य एवं संयम बनाए रखें, रुके हुए कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है किन्तु भावनात्मक लगाव बना रहेगा।
सिंह (LEO) : विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय बर्बाद न करें, आगामी परीक्षा के लिए अपना ध्यान केन्द्रित रखें। समय आपके पक्ष में है सफलता अवश्य मिलेगी। अध्ययन-अध्यापन के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। छात्रों के प्रति व्यवहार मित्रवत बनाए रखें।
कन्या (VIRGO) : आज राजनीतिक गतिविधियों में सुधार संबंधी कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक सािबत होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें।
तुला (LIBRA) : विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्मबल में कमी महसूस होगी। धैर्य बनाए रखें, पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वाहनादि मंद गति से चलाएं तथा अन्य वाहनों से भी सावधान रहें। संतान की सफलता से माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता महसूस करेंगे। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को किसी कार्य की वजह से नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है। जेबकतरों से सावधान रहें।
धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। सार्वजनिक मंच से संबोधन करते समय उचित शब्दों का इस्तेमाल करें। विरोधियों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को कार्यभार अधिक रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : विद्यार्थी वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वह संबंध आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। किसी योग्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए हितकारी होगा। शाम के समय कुछ पल धार्मिक स्थलों पर अवश्य बिताएं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दोपहर के बाद किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के फोन काल्स से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आत्मिक खुशी महसूस होगी। कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। वाहनादि खरीदने क शुभ समय है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।
मीन (PISCES) : आपकी व्यस्तता के कारण जीवन साथी का परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अल्पधिक कार्यभार के कारण शाम के समय थकान एवं सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।