मेष (ARIES) : किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। अपनी प्रतिभा की पहचान मिलेगी। बीमा, शेयर, सट्टेबाजी एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय प्रतिकूल है। लाभ से अधिक हानि होने की आशंका बन सकती है।
वृष (TAURUS) : राजनीतिक संबंधों में किसी मुद्दे को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते रुक जाने से तनाव हो सकता है। किसी भी प्रकार की वित्तीय संबंधी लेन-देन का मामला आज स्थगित रखें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : घर में कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बनेगी। खर्च करते समय बजट का अवश्य ध्यान रखें। आगामी समय में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कोर्ट का मामला अभी लंबित हो सकता है, किन्तु लाभ शीघ्र मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कार्य क्षेत्र में अपने स्वभाव को नम्र बनाए रखें। उचित शब्दों का इस्तेमाल करें। शारीरिक रोग से ग्रस्त व्यक्ति बाहर निकलते समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। दोपहर के बाद वाहनादि से सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है।
सिंह (LEO) : आपका उदारवादी सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल की तरह सामने आएगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। डायबिटीज एवं अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। डाक्टर से उचित सलाह अवश्य लें।
कन्या (VIRGO) : वैवाहिक संबंधों में वैचारिक तालमेल न बनने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। अपनी व्यक्तिगत समस्या को घर के वरिष्ठ लोगों से जरूर बताएं, लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, अपने परिश्रम के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
तुला (LIBRA) : पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। शाम के समय घर के किसी सदस्य से कुछ मन-मुटाव हो सकता है। महिलाओं की अनर्गल बातों में न पड़ें। अपने बुद्धि-विवेक से काम लें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। धन लाभ की कुछ संभावनाएं बन रही हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी नए प्रोजैक्ट पर कार्य करने की जागरूकता आपको भावात्मक रूप से बेहतरीन बनाने के लिए उपयुक्त साबित होगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। भाइयों से कुछ वाद-विवाद हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : बच्चों की गल्तियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि मित्रवत व्यवहार द्वारा उन्हें सही मार्गदर्शन करें। व्यापारी वर्ग वर्तमान क्रय-विक्रय पर विशेष ध्यान रखें। प्रतिद्वंद्वि हानि पहंुचा सकते हैं। सहकर्मियों एवं सहयोगियों पर निगरानी बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : किसी विशेष कार्य के लिए दिन के शुरूआत में ही भागदौड़ अधिक रहेगी किन्तु दोपहर के बाद किसी वरिष्ठ लोगों के सहयोग से काम बनने शुरू हो जाएंगे। आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। जमीन-जायदाद के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : घर में कुछ खास मेहमान के आगमन से व्यस्तता बढ़ जाएगी। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अध्ययन के प्रति ध्यान एकाग्रचित्त रखें। सफलता के उत्तम योग बनने की पूर्ण संभावना है। माता-पिता से लगाव बना रहेगा।
मीन (PISCES) : रोजगारहीन व्यक्ति मित्र के साथ गपशपबाजी एवं सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ न गवाएं, आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करें।