मेष (ARIES) :परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। एक-दूसरे के साथ हास-परिहास करने में समय व्यतीत होगा। कार्य स्थल पर रुपए पैसे के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न रखें।
वृष (TAURUS) : सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ने से नई चीजें सीखने को मिलेंगी। परिवार में पत्नी का विशेष सहयोग रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी सदस्य के साथ घूमने जा सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव से मन परेशान रहेगा। आपके द्वारा दिए गए सुझाव से संबंधों में कुछ सुधार आ सकता है। व्यापरी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। मोटा आर्डर आने से उत्तम धन लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कभी-कभी आप अपने अंदर कार्यीीीर की अधिकता से तनाव एवं चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं। बेहतर होगा। कार्यों को सहयोगियों में बांट दें। बाहर निकलते समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : आप अपनी वाकपटुता और उत्तम व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। इन्हीं गुणों के कारण आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद दूरदराज की यात्रा करते समय वाहनादि से सावधान रहें।
कन्या (VIRGO) : घर में शादी ब्याह के माहौल से खरीदारी में व्यस्तता बनी रहेगी। मेहमानों के आवागमन से चहल-पहल का माहौल रहेगा। विद्यार्थी एवं युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। अध्ययन संबंधी बाधा बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : किसी संबंधी द्वारा शुभ सामाचार मिलने से वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा दरियादिली न दिखाएं। आगामी समय के लिए बजट का ध्यान अवश्य रखें। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें।
वृश्चिक (SCORPIO) : कार्य क्षेत्र में मिले हुए आर्डर को समय से पूर्ण करके देने का प्रयास करें। रुपए पैसे का लेन-देन करते समय पक्के बिल पर ही हस्ताक्षर करें। संतान की कुछ नकारात्मक स्वभाव के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है।
धनु (CAPRICORN) : आज किसी राजनीतिक मुद्दे पर िकसी विरोधी पार्टी से बहस हो सकती है। शब्दों की गरिमा बनाए रखें। सामाजिक कार्य हेतु अपनी जिम्मेदारियों का पालन अवश्य करें। संतान के कैरियर एवं अध्ययन में हो रही बाधाओं पर बात कर सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : किसी अन्य व्यक्ति का वैचारिक हस्तक्षेप आपके कार्यों में अवरोध उत्पनन कर सकता है। अपनी कार्य प्रणाली को सार्वजनिक न होने दें। प्रोपर्टी संबंधी कोई बड़ा डील हो सकता है। समय अनुकूल है। सफलता अवश्य मिलेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरी पेशा व्यक्ति को ऑफिस की तरफ से कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद भी घर-परिवार की प्राथमिकता बनाए रखेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मीन (PISCES) : कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बनाएं। इससे आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। संतान के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।