मेष (ARIES) : माता-पिता अपने बच्चों पर जरूरत से ज्यादा किसी कार्य पर प्रतिबंध न लगाएं उनके साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखें। महिलाएं अधिक कार्य करने के कारण थकान एवं कमजोरी महसूस करेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
वृष (TAURUS) : रियल स्टेट, बीमा एवं शेयर मार्केट में दोपहर के बाद लाभ की स्थिति बनेगी। व्यस्ततापूर्ण दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को कैरियर एवं अध्ययन संबंधी समस्या के समाधान हेतु मार्गदर्शन की जरूरत है। आगामी समय में लाभ मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : घर में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। बेहतर होगा। आप अपने रुचिपूर्ण कार्यों में मन लगाएं। स्वयं को व्यस्त रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
कर्क (CANCER) : प्रेमी युगल को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में पार्टियों के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। अनुभवी एवं बड़े लोगों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव बन सकता है।
सिंह (LEO) : िजस सक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत कर रहे थे आज उसका मनोनुकूल परिणाम मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ जनसंपर्क बढ़ेंगे। आर्थिक मंदी बनी रहेगी। काम अधिक और लाभ कम की स्थिति बन सकती है।
कन्या (VIRGO) : माता-पिता संतान की उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रही किसी समस्या को गुस्से के बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
तुला (LIBRA) : परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल घूमने जा सकते हैं। अध्ययनरत युवाओं को किसी प्रोजेक्ट हेतु विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जेबकतरों सा सावधान रहें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। दमा एवं बीपी के मरीज सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यापारी वर्ग अपने सहयोगियों एवं कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान अवश्य दें। बेहतर होगा सभी कार्य अपनी उपस्थिति एवं निगरानी में ही संपन्न कराएं। किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। सकारात्मक बने रहें।
धनु (SAGITTARIUS) : किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में अध्ययनरत युवाओं को साक्षात्कार हेतु आमंत्रण पत्र आ सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है।
मकर (CAPRICORN) :पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। महिलाएं घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर पड़ोसियों एवं सगे संबंधियों से जिक्र न करें। तनाव एवं सिदर्द की समस्या से बचने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक स्थान पर जरूर बिताएं।
कुम्भ (AQUARIUS) : सामाजिक गतिविधियों में अपने अन्दर अहम की भावना न आने दें। आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाइयों एवं मित्रों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। फिजूलखर्ची न करें। अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। सेहत का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी, किन्तु किसी नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। महिलाएं घर के रख-रखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीददारी कर सकती है। जेबकतरों एवं चोर-उचक्कों से सावधान रहें।