मेष (ARIES) : किसी पारिवारिक संबंधी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श में आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आएगा जो आपके भाग्योदय में बल प्रदान करेगा। शाम के समय संतान की किसी नकारात्मक रवैये से थोड़ा मानसिक कष्ट मिल सकता है।
वृष (TAURUS) : पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। विवाहित पुरुष व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें। संबंधों में मर्यादापूर्ण व्यवहार रखें अन्यथा अपयश मिलने की आशंका बन सकती है। किसी मित्र के यहां मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। दूसरों की बातों में आकर फिजूलखर्ची से बचें, बजट का ध्यान रखें। सरकारी सेवारत कर्मचारियों को उच्चाधिकारी द्वारा लाभ संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा।
कर्क (CANCER) : अतीत की कोई नकारात्मक बातें अपने दाम्पत्य जीवन पर हावी न होने दें, व्यर्थ की समस्या बढ़ सकती है। समझदारी से कार्य लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में रुका हुआ उधार पैसा आज वापस मिल सकता है। जेबकतरों से सावधान रहें।
सिंह (LEO) : कुछ भरोसेमंद पर्टियों से नए आर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। आप अपनी समझदारी और कार्य क्षमता से अपना कार्य निकालने में सक्षम रहेंगे।
कन्या (VIRGO) : पारिवारिक जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करने के बावजूद भी किसी सदस्य का आपके ऊपर भरोसा न करना मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। पत्नी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर नया मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए और अधिक परिश्रम की जरूरत है। मनोनुकूल परिणाम अवश्य मिलेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यवसाय में लोन, टैक्स आदि से संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख की जा सकती है। कर्मचारियों का सहयोग आपकी आर्थिक उन्नति में सहायक है। बुजुर्ग वर्ग को पैरों एवं घुटनों का दर्द बना रह सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : मीडिया से जुड़े व्यक्ति अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें सही चीजों की रिपोर्टिंग करें अन्यथा मानहानि का कारण बन सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। आपके प्रत्येक कार्य में जीवन साथी का सहयोग रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के समक्ष न करें। किसी निकट संबंधी के यहां समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग आपकी कार्यक्षमता एवं व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। धैर्य बनाए रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : सुरक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार एवं जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर के किसी सदस्य को लेकर शादी-विवाह संबंधी मामलों में चिन्ता बढ़ सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
मीन (PISCES) : आज आपके अधिकतर कार्य फोन एवं संपर्क सूत्रों के माध्यम से संपन्न हो सकते हैं। अपनी वाणी एवं क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। मजदूर वर्ग कारखानों में कार्य करते समय सावधानी बरतें। दोपहर के बाद समय ठीक नहीं है।