मेष (ARIES) : रिश्तेदारों के किसी विवादपूर्ण मामलों में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। प्रापर्टी संबन्धी मामलों में रूका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। किसी शैक्षिक संस्थानों में दान दे सकते हैं। जरूरत मंद की मदद करें।
वृष (TAURUS) : किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले भलीभांति पढ़ लें, अन्यथा कोई गलती हो सकती है। संभव हो तो आज इन कार्यों को स्थगित कर दें। कारोबार को विस्तार देने के लिए नई योजना बनाएंगे।
मिथुन (GEMINI) : दूसरों पर आवश्यकता से अधिक पूर्ण व्यवहार दिखाना संबन्धों में दूरियां ला सकती है। सार्वजनिक मंच पर अपना वक्तव्य देते समय सार्थक शब्दों का इस्तेमाल करें। नए लोगों के संपर्क से लाभान्वित होंगे।
कर्क (CANCER) : चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक सुख शांति बनी रहेगी। कोई विशेष कार्य पूर्ण होने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : व्यवसाय के क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजर अंदाज न करें। नौकरी पेशा व्यक्ति को आफिस का काम अधिक होने से जरूरत से ज्यादा समय देना पड़ सकता है। शाम के समय वाहनादि तेज गति से न चलाएं।
कन्या (VIRGO) : आज अधिकतर समय पठन-पाठन एवं लेखन कार्यों में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। कम्पटीशन के क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, बेहतर होगा। सभी कार्य अपनी उपस्थिति एवं निगरानी में ही करवाएं। संतान को कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : घर के लोगों के कार्यों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न करें, अन्यथा घर का माहौल खराब होगा। पति-पत्नी के संबन्ध अच्छे रहेंगे। संतान के कैरियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : अनुसंधान के क्षेत्र में विद्याथिर्यों को अपार सफलता मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मित्र या करीबी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : परिवार के साथ मनमुटाव मन को दुखी कर सकता है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको हानि पहुंचा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में नए लोगों के संपर्क से आय के साधन बनेंगे। धन लाभ के योग प्राप्त होंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरी पेशा व्यक्तियों के बाॅस उनके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। वेतन मान बढ़ाने की बात कर सकते हैं। घर-परिवार में बहन का रिश्ता तय होने से खुशी का वातावरण बना रहेगा। घरेलू कार्यों में धन खर्च होगा।
मीन (PISCES) : शैक्षिक क्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। उनका मार्ग दर्शन आपको लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में धन समर्थन से ख्याति प्राप्ति होगी। किसी उच्चाधिकारी से मिलेंगे।