मेष (ARIES) : कार्य क्षेत्र में सभी काम अपनी देख-रेख में ही करवाएं अन्यथा किसी खास सहयोगी द्वारा धोखा मिल सकता है। इस समय किसी भी तरह का जोखिम भरा कार्य न करें। नौकरी-पेशा व्यक्तियों की ऑफिस के मित्र के साथ गेट-टुगेदर करने की योजना बनेगी।
वृष (TAURUS) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी। आय की बढ़ोतरी के साथ-साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी। माता-पिता बच्चों पर कठोर नियंत्रण न रखकर उनके साथ मित्रवत व्यवहार अपनाएं। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज राहत मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा घर का माहौल व्यवस्थित एवं अनुशासित रहेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति का आगमन घर की समस्याओं पर हस्तक्षेप न होने दें। महिलाएं कार्य की अधिकता से थकान एवं कमजोरी महसूस करेगी।
कर्क (CANCER) : आज के दिन परिवार के साथ खरीदारी करने में अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के बावजूद भी सभी कार्य सहज रूप से पूर्ण हो जाएंगे। शाम के समय कुछ पल धार्मिक स्थलों पर अवश्य, बिताए। मानसिक राहत मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।
सिंह (LEO) : किसी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था के प्रति आपका समर्पित भाव एवं योगदान एक नई पहचान दिलाएगा। भविष्य संबंधी निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। संतान की उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए मनपसंद कालेज में दाखिला मिल सकता है।
कन्या (VIRGO) : किसी नजदीकी मित्र की सलाह से आपका रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएगा। कारोबार की वर्तमान गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, नियमों में कुछ बदलाव की आवश्यकता है। कार्य की अधिकता बढ़ने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।
तुला (LIBRA) : आज के दिन किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक नहीं हैं, उच्चाधिकारी द्वारा टैक्स संबंधी मामलों में जांच हो सकती है। अतः कागजातों को संभाल कर रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : पति-पत्नी के बीच परिवार के किसी सदस्य को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपसी सामंजस्य से बात को बढ़ावा न दें बल्कि समाधान के बारे में विचार-विमर्श करें। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए और अधिक परिश्रम करें। सफलता अवश्य मिलेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रादि करते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें, अन्यथा कानूनी दांव-पेच में फंस सकते हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। जनसंपर्क मजबूत रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें, ईर्ष्यावश हानि पहुंचा सकते हैं। शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : नौकरी-पेशा व्यक्ति की कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिलने सेे मन परेशान रहेगा। आपकी परेशानियों में जीवन साथी की सलाह मानसिक राहत दिलाएगी। पूरे जोश एवं मेहनत के साथ कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें। आगामी समय के लिए लाभदायक रहेगा।
मीन (PISCES) : कार्य क्षेत्र में लिए गए ठोस एवं महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने या फोन काल्स पर बात होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना बन रही है। यात्रा करते समय वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।