मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए बाहर का खाना खाने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लेवेंडर।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे नाराज हो सकता है। घर पर शांति का माहौल रहेगा। कोई घर या अपॉर्टमेंट खरीद सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- बेबी पिंक।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। अचानक धन खर्च हो सकता है। हालातों के चलते नई नौकरी करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी घर को खरीदने से पहले चीज़ों की अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। किसी को अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- डार्क ब्राउन
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) मानसिक तनाव की चली आ रही समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी में देरी हो सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पीला
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) नए डाइट प्लान को अपनाने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी काम को खत्म करने में ज्यादा समय लग सकता है। कहीं घूमने जाने के लिए दिन अच्छा है। किसी नए घर को बनाने में खुशी महसूस करेंगे। किसी चीज की इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- कॉफी।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। फिज़ूलखर्च करने से बचें। करियर में कोई बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है। किसी जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार होगा। बिजनेस एसोसिएट्स से मिल पाना संभव नहीं हो पाएगा। किसी मामले को लेकर परिवार की शांति भंग हो सकती है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- पीच।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र को काम को जल्दी से जल्दी निपटाने की कोशिश करें। किसी समारोह के कारण परिवार की बांडिग मजबूत होगी। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क ब्लू।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज को लेकर अडिग हो सकते हैं। परिवार में किसी विवाद को बढऩे से पहले रोक देना अच्छा रहेगा। सड़क पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- पीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी बात को लेकर घर का माहौल ना बिगडऩे दें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें। फिजूल खर्च करने की आदत से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नए व्यापार से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य को इस समय आपकी जरूरत है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का पीला।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) किसी अपने की सेहत में सुधार होगा। सोच समझकर ही पैसों को खर्च करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- बेज।