मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) पेशेवर मोर्चे पर आप अपने आपको अनुकूल स्थिति में महसूस कर सकते हैं। शादी या अन्य किसी समारोह से खास बुलावा आ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई विशेष दक्षता लेने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग का मामला संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा लाल।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) किसी करीबी के साथ नया समीकरण आपको मानसिक रूप से राहत दे सकता है। आप कार्यस्थल पर ज्यादा देर तक रुकने के इच्छुक हो सकते हैं। समाजिक तौर पर किसी मनोरंजक मेहमान की भूमिका निभा सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा सलेटी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आप जिस काम को लेकर दवाब महसूस कर रहे हैं, उसे पूरे समर्पण के साथ करने की जरूरत है। आप सारी विषमताओं के बावजूद कठिन प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- भूरा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) अपनी गेंद को गोल करने के लिए आपको थोड़ा और धक्का देने की जरूरत हो सकती है। आप वर्तमान नौकरी की संभावनाओं से नाखुश हो सकते हैं। सही राह चुनने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या में से रोमांस के लिए वक्त निकालें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- नीला।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) किसी सगे संबंधियों या पुराने दोस्तों से मिलने की लालसा जल्दी ही पूरी होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर विशेष क्षमता की वजह से आपकी अहमियत बढ सकती है। प्रेमी के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत के लिए राजी नहीं रहेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सफेद।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी व्यापारिक सौदे से आपको अच्छी आमदनी होने की संभावना है। आपके काम में कोई समस्या उतपन्न हो इससे पहले ही उसके बिखरे सिरों को कस कर बांधें। रोमांटिक मोर्चे पर सही साथी ढूंढने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरुरत है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- केसरिया।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) पेशेवर मोर्चे पर आपकी सोच अव्यवहारिक लग सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रतियोगिता की जरुरत को देखते हुए आपको थोड़े और प्रयास की जरुरत हो सकती है। परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरुन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) आप के लिए बहुत ही कुछ खास रहने वाला है। आप अपने स्वभाव की वजह से पेशेवर मोर्चे पर खुद को पूर्ण रूप से स्थापित करने में कामयाब हो सकते हैं। सम्मानित किए जाने के लिए कहीं से बुलावा आ सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) पेशेवर मोर्चे पर आप जो भी योजना बना रहे हैं उसे डूब कर करने की जरुरत है, क्योंकि गलती होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आप वर्तमान स्थिति से पूर्ण संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- परपल।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी के लिए जरुरत से ज्यादा भावुक होने की जरुरत नहीं है। समाजिक मोर्चे पर जो चल रहा है संभव है आपके पसंद के विरुद्ध रहे। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा को लेकर झगड़ा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) जिस काम को आप बहुत पहले पूरा कर चुके हैं उसे लागू करने के लिए उचित समय है। आपके जीवन में पूरे जोश और खुशी के साथ प्यार दस्तक दे सकता है। छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाना काफी खुशनुमा साबित होने की संभावना है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- भूरा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) समय का पालन करें नहीं तो अपने काम में मुश्किल में फंस सकते हैं। मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों को अच्छी आमदनी के लिए ज्यादा भागदौड़ करने की जरुरत हो सकती है। यात्रा की योजना में परिवर्तन संभव है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।