मेष (ARIES) : तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन करना पड़ सकता है, मनचाहा शिक्षण संस्थान में दाखिला मिल सकता है। गृहणियां घरेलू कलह से व्यथित हो सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्तियां स्वयं पर हावी न होने दें।
वृष (TAURUS) : चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी गम्भीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अन्ततः सफल हो जाएंगे बशर्ते धैर्य एवं संयम बनाए रखें। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है।
मिथुन (GEMINI) : किसी विशेष मांग के लिए िकया गया अनशन सफल रहेगा। हिंसा एवं उपद्रव की स्थिति न बनने दें, अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही का शिकार बन सकते हैं। नौकरी-पेशा व्यक्ति आफिस में किसी भी तरह की राजनीति करने से बचें।
कर्क (CANCER) : आज व्यस्ततम दिनचर्या में कुछ समय परिवार के साथ शॉपिंग या घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। पारिवारिक व्यवसाय में आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। किसी भी मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करते समय उचित शब्दों का इस्तेमाल करें।
सिंह (LEO) : आज के दिन नौकरी-पेशा व्यक्ति वित्तीय संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। जल्दबाजी और भावुकता की वजह से धोखा मिल सकता है। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
कन्या (VIRGO) : गृह की मरम्मत एवं साज-सज्जा में समय व्यतीत होगा। वस्तुओं की सजावट करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दोपहर के बाद पड़ोसियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
तुला (LIBRA) : आज कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले में राहत मिलेगी। किसी वरिष्ठ वकील से बात हो सकती है। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। दिखावे में फिजूलखर्ची न करें। बच्चों के भिवष्य के लिए बजट अवश्य बनाए।
वृश्चिक (SCORPIO) : अध्ययनरत युवा को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे। एक नेतृत्वकर्ता का गुण आपके अंदर कूट-कूट कर भरा है। आज शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : महिलाएं घरेलू कार्यों की अधिकता से िचड़चिड़ापन महसूस करेंगी। परिवार में कार्य की वजह से तनाव न उत्पन्न होने दें। छोटी-छोटी बातों को घर के वरष्ठि सदस्यों तक न पहुंचाएं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। पूजा-पाठ करते रहे।
मकर (CAPRICORN) : आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र की भागीदारी बढ़ सकती है, उनका सहयोग आर्थिक उन्नति दिलाएगा। संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। धन-धान्य की वृद्धि रहेगी। शत्रुओं से सावधान रहे।
कुम्भ (AQUARIUS) : पारिवार के साथ किसी सगे-संबंधी के यहां मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि शाम के बाद परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन (PISCES) : मित्र के साथ कोई नया व्यवसाय आरम्भ करने के बारे में योजना बना सकते हैं। समय आपके लिए अनुकूल हैं, सफलता मिलने के योग हैं। किसी उच्चाधिकारी के माध्यम से रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो जाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।