मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए फ ायदेमंद रहेगा। आर्थिक रुप से दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी डील को करने में कामियाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी वाहन की खरीददारी करने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- वॉयलेट।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) स्वस्थ खानपान की आदत के चलते सेहत अच्छी रहेगी। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी का कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काफ की प्रशंसा करेंगे। कहीं बाहर जाते समय समय से पहले निकलना बेहतर होगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सी ग्रीन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी को लेकर आपकी चिंता की सभी तारीफ करेंगे। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाना मजेदार नहीं रहेगा। महंगी चीजों की खरीददारी कर पाएंगे। किसी पुरानी कार को खरीदने की सोच सकते हैं। आध्यात्म की तरफ झुकाव होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग – नेवी ब्लू।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अचानक कोई मदद मिलेगी। परिवार के किसी समारोह में जाने का दबाव रहेगा। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का भूरा।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) आउटडोर स्पोर्टस के चलते सेहतमंद रहेंगे। फि जूलखर्चों को कम करने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है। माता-पिता आपके साथ थोड़ा सख्त हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। किसी व्यापार से लाभ मिलना शुरु होगा। कार्यक्षेत्र पर गॉसिप से दूर रहें। किसी परिवार के सदस्य की सफ लता से खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों से ज्यादा मेल-जोल बढ़ाने से बचें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गुलाबी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह काफी काम आएगी। मोलभाव की आदत के चलते किसी महंगी चीज की खरीददारी करेंगे। यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों को किसी प्रतिष्ठित जगह पोस्टिंग मिलेगी। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेमन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फिजूलखर्चों को कम करें। काम को लेकर दिन थोड़ा धीमा रहेगा। परिवार में किसी शादी के योग बन रहे हैं। ऑफि स आने जाने के लिए बेहतर विकल्प मिल सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेवेंडर।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। आपके निर्णयों के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अपने आप को साबित करने में कामियाब होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गाढ़ा हरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक मामलों पर किसी की सलाह पर गौर करें। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में सफ ल होंगे। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का नीला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) खानपान की आदत के चलते पेट की समस्या हो सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर तमाम परेशानियों के बाद सफ लता मिलेगी। आय के अतिरिक्त साधन खुलेंगे। खर्चों को लेकर परिवार में किसी को मजबूती से पेश आने की जरूरत है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गाढ़ा लाल।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी की मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं को सुलझाने में समय बर्बाद होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी का कोई झगड़ा आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम।