मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अपने आज के काम में बारे में सीनियर्स को जरूर बताएं। धन कमाने के रास्ते सोचेंगे। सेहतमंत रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के लोग आपकी प्रंशसा करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- आसमानी।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा है। सैलरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार में तनाव कम करने के लिए कूटनीति अपनाएं। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने की सोचेंगे। एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) अपने फोकस के चलते कार्यक्षेत्र पर हर काम आसानी से कर लेंगे। कोई बड़ी खरीददारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी व्यक्ति का अपने घर आना बंद कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। किसी नामी इंस्टीट्यूट में दाखिला मिल सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पर्पल।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) नौकरी में स्थिरता आएगी। किसी चीज़ में निवेश करना अच्छा रहेगा। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से बचें। किसी निर्णय को लेने में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर अपना बेहतर करने की कोशिश करें। आय के नए रास्ते खुलेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। दोस्त और करीबी रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई मौका हाथ से जाने ना दें। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।कार्यक्षेत्र पर सफ लता मिलेगी। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाएं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में सफ लता के योग हैं। किसी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सियान।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। घर की मरम्मत का काम कराने के लिए पैसा इकठ्ठा करेंगे।सेहत में सुधार होगा। किसी पार्टी में किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विदेश घूमने जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गाढ़ा लाल।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर की सलाह आपके काफी काम आएगी।पैसे बचाने की कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। यात्रा के दौरान नए दोस्त मिलेंगे। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- रॉयल ब्लू।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) अपनी मार्केटिंग करने की कला सीखें। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- बेज।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कार्यक्षेत्र पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन से संबंधित परेशानियां नहीं होगी। वजन नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करते रहें। घर पर किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। बजट में रहने के लिए कोई जगह मिल सकती है। पढ़ाई में आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- कॉफी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर किसी सहयोगी की मदद करेंगे। घर के लिए किसी मंहगे सामान की खरीददारी करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- नारंगी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) करियर के लिए दिन अच्छा है। धन संबंधित मामलों में कोई आपकी मदद करेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। नए वाहन की खरीददारी के योग हैं। किसी फ्लैट या प्लॉट का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के चलते कई मौके मिलेंगे। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- टरक्वॉइश।