मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्यक्षेत्र में उन लोगों के साथ काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कोई आपकी जासूसी करने की नियत से आपको मिठी बातों में उलझा सकता है। समाजिक स्तर पर सक्रिय रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हल्का भूरा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कहीं छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। अच्छी आमदनी होगी। आपके जीवन में प्यार की बारिश होती रहेगी। किसी चीज के लिए किया जाने वाला भुगतान अब आप रोक सकते हैं। खुद को सवांरने पर ध्यान बढ़ेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- बैंगनी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आप अपने शुभचिंतकों की राय मानने में हिचकिचाहट न रखें। आप किसी न चाहते हुए भी किसी की जरुरत पूरा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छे रहने के संकेत हैं। शादीयोग्य लोगों की बात बन सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- दुधिया।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) वित्तीय कमी को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यापार से आपको मुनाफा हो सकता है। आपकी बोद्धिकता की जादूई काम कर सकती है। मरम्मत का काम उम्मीद से ज्यादा मंहगा साबित होगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- हरा।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किया गया प्रयोग सफल होगा। पैसे की कमी की वजह से आप किसी सोचे हुए निवेश से पैर पीछे खिंच सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन में परिवर्तन होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- गहरा लाल रंग।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी और के रचनात्मक कार्य से आप फायदा उठा सकते हैं। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। पैसे के लिए किसी पर आंखमूंद कर भरोसा नहीं करें। लोगों से मेल-जोल करियर में फायदेमंद हो सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का भूरा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आपके घर में किसी को घर की जिम्मेदारी हस्तांतरित की जा सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद में न करें। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है। समारोह में सामान विचार के व्यक्ति के साथ जमेगी। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा नीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) व्यापार में लगे लोगों को अपने संपर्क का फायदा लेने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। घर में शांति और सौहार्द बना रहे इसके लिए जरुरी है कि आप घर के लोगों के साथ थोड़ा वक्त बिताएं और पुराने गिले शिकवे दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- हल्का भूरा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) अगर आपने किसी मुश्किल काम में लगे हैं तो थोड़ी रुकावटें भी आ सकती है। आप अपने धैर्य और एकाग्रता की वजह से सहकर्मियों के द्वारा खड़ी की जाने वाली मुश्किल को पार कर पाएंगे। जीवन में प्यार बना रहेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हल्का बैंगनी।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी और की जिद्द में आकर कार्यस्थल पर कोई मुश्किल काम अपने हाथ लेने से बचें। निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। समय की मांग है कि आप अपनी तंदरुस्ती को लेकर जागरुकता दिखाएं।शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) आपको कार्यस्थल पर आपकी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। अच्छे स्वास्थ का फायदा मिलेगा इसकी वजह से आप दुनिया की चुनौती उठाने के लिए खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पैसा थोड़ा सोच-समझ कर खर्चा करें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हल्का बैगनी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) जीवनसाथी को आपकी बेपरवाही से शिकायत हो सकती है। खुद पर संयंम रखें। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। निवेश की योजना टालना सही रहेगा। छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का भूरा।