आज का राशिफल (08 जून) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (08 जून)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) फिट रहना प्राथमिकता बन सकता है। मनी मैनेजमेंट से पैसों का निवेश और बचत दोनों करेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) फिट रहना प्राथमिकता बन सकता है। मनी मैनेजमेंट से पैसों का निवेश और बचत दोनों करेंगे। सीनियर्स के सामने अपनी बात रख सकते हैं। मकान का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं। छुट्टियों का भरपूर आनंद लेंगे। संपत्ति के मामले में सितारे अनुकूल हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- एक्वा ग्रीन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव करें। धन में वृद्धि के लिए प्रयास दोगुना करें। आपके असाइनमेंट सभी को प्रभावित करेंगे। परिवार आपके विचारों के समर्थन में रहेगा। ड्राइविंग करते वक्त सावधानी बरतें। शिक्षा को लेकर छात्रों में तनाव पैदा होगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- क्रिमसन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) खाने पर नियंत्रण से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बजट देखकर ही खरीदने की योजना बनाएं। लगन और मेहनत की प्रशंसा होगी। होम फ्रंट पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। दोस्त से मिलने के लिए लंबा सफर तय कर सकते हैं। संपत्ति का मुद्दा उठाने के लिए दूसरा दिन चुनें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- व्हाइट।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) अच्छी सेहत आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छा करने की संभावना है। व्यवसाय में खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। प्रियजनों के साथ यात्रा का आनंद लेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेमी से कोई सरप्राइज मिलेगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद की जा सकती है। निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सब कुछ योजना के अनुसार नहीं होगा। समारोह में दूर के परिजनों से मिलना हो सकता है। सड़क पर सतर्क रहें, दुर्घटना हो सकती है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लाल।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी को दिया गया कर्ज लौट सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। पारिवारिक स्थिति आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है। छुट्टियों पर जाने वालों का समय अच्छा बीतेगा। प्रेमी पर संदेह करना रिश्ते को कमजोर करता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) स्वास्थ्य को प्राथमिकता बनाएं। पैसे खर्च करते वक्त विवेकपूर्ण रहें। कार्यक्षेत्र में नया करने के लिए दिन सही है। यात्रा की योजना बना सकते हैं। पैतृक घर के नवीनीकरण का कार्य शुरु हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए प्रयास करते रहें। कोई बहुत पहले लिए गए उधार को लौटा सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। नए घर में प्रवेश के संकेत मिल रहे हैं।  छुट्टियों का पूरा मजा लेने की संभावना है। छात्र सभी विषयों पर बराबर ध्यान दें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- ऑरेंज।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) जीवनशैली में सुधार की जरूरत है। पूर्व में किए निवेश से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आफिस में अपने काम का हिसाब दे सकते हैं। नए परिसर में जाना भाग्यशाली होगा। जल्द ही एक ट्रैकिंग टूर पर जा सकते हैं। नए फ्लैट या घर की चाबी मिल सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मरून।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) आपके प्रयासों से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फ्रीलांसरों द्वारा अच्छा पैसा कमाए जाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यक्ति से परिचय हो सकता है। दोस्तों के साथ सैर पर जाएंगे। आधिकारिक यात्रा रद्द हो सकती है। पुरानी संपत्ति बेचने से अच्छी रकम मिलेगी। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट येला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) भोजन में बदलाव की जरूरत है। आप आर्थिक रूप से अच्छा कर रहे हैं। सहकर्मियों से सहायता प्राप्त हो सकती है। घर पर बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। नए शहर की यात्रा संभव है। संपत्ति निकलने की संभावना है। दिन प्यार करने वालों के नाम रहेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) स्वास्थ्य को लेकर चिंतामुक्त रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नया काम शुरु कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग को यात्रा के लिए मजबूर न करें। पर्यटन स्थल पर जाना पूर्व निर्धारित है। नाम पर संपत्ति होने की संभावना है। जीवनसाथी की तलाश करने वालों की सगाई हो सकती है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- स्लेट ग्रे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।