मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने सीनियर से तनख्वाह में बढ़ोत्तरी कराने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में एक-दूसरे के प्रति शत्रुता देखने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की सोच सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- इंडिगो।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) जीवनशैली में किए गए बदलाव से खुद को फिट महसूस करेंगे। कोई धन संबंधित मामलों में आपकी मदद करेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हल्का नीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर शत्रुता के चलते समस्या हो सकती है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-18, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी बदलने पर ज़्यादा पारिश्रमिक मिलने की उम्मीद है। इमेज मेकओवर के बारे में सोच सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पर्पल।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) आज के दिन आलस्य भरा रहेगा। आय के नए स्त्रोत खुलने से धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना फायदेमंद साबित होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लेमन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) धन की बचत करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सभी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोचेंगे। पढ़ाई में आपकी मेहनत का सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में बड़े-बड़े वादों को करने से बचें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सभी परेशानियों का डटकर सामना करेंगे। परिवार में किसी की शादी तय होगी। किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- बेज।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी स्कीम में निवेश करने से निराश होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को अकेले में अपनी बात समझाने की कोशिश करें। काफी समय से रुके परिवार के कुछ मामलों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने साथी को खुश रखने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) पैसा बचाने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई को लेकर आज सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। सराकरी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी के घर आने से खुश होंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी कानूनी मामले को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। आपकी पढ़ाई आगे चलकर आपके लिए ही फायदेमंद साबित होगी। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- वॉयलेट।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) जीवनशैली में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को सावधानी से संभालने की कोशिश करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाकर एंजॉय करेंगे। सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। शुभ अंक-11, शुभ रंग- हल्का ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) धन की बचत करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। आपकी किसी प्रॉप्रर्टी के दाम बढ़ सकते हैं। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत महसूस होगी। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बेबी पिंक।