मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज जीवन में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। मन में किसी भी प्रकार का तनाव ना लाएं। फैमिली के साथ थोड़ा वक्त बिताने की कोशिश करें। घर में फिलहाल किसी प्रकार का बदलाव ना करें।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क ब्लू
वृष (TAURUS) :(21 अप्रैल- 20 मई)
आज आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलेगी। बिना स्ट्रेस लिए काम करेंगे तो जल्दी पूरा होगा। पैसा निवेश करने से पहले उसके नफा-नुकसान जान लें। परिवार के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रेड
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
लंबे समय से रूके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश के लिए अच्छी स्कीम मिल सकती है। किसी अनुभवी की सलाह आपके काफी काम आएगी। घर पर आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है।
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- ग्रे
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखें। बुजुर्ग सदस्य की सलाह से आपको लाभ होगा। परिवार के साथ तीर्थयात्रा के लिए जा सकते हैं। स्टूडेंट्स एग्ज़ाम के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पिंक
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
फ्यूचर के लिए अभी से प्लानिंग शुरू कर दें। मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार न लाएं। लोगों के साथ फिजूल की बहसबाजी में न पड़े। घर पर रिनोवेशन का कार्य करा सकते हैं। आज रोड ट्रिप्स टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मैरून
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
कार्यक्षेत्र में काम के प्रति आलस ना करें। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए भी वक्त निकालें। प्रोपर्टी खरीदने या बेचने के लिए सही समय है। फिलहाल किसी लंबी यात्रा की प्लानिंग ना करें। सिंगल युवा खास शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आज सब कुछ आपके बनाए प्लान के मुताबिक होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा से बॉस प्रभावित होंगे। फैमिली के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। दूसरे शहर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं।
शादीशुदा लोगों की आपस में कुछ अनबन हो सकती है।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
फिजूल की बातों के लिए दिमाग पर स्ट्रेस न डालें। अच्छी किताबें पढ़ने से नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।
अपने हुनर के दम पर बिजनेस का विस्तार कर सकते है। पार्टनर आपकी ओर आकर्षित होगा औऱ रोमांस का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- क्रीम
धनु (SAGITTARIUS) :(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
प्रौफेशनल फील्ड में आपको मान-सम्मान मिलेगा। फायदे के सौदे को अपने हाथ से ना जाने दें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के साथ फैमिली के लिए भी समय निकालें। प्रोपर्टी विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- रोयल ब्लू
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को इंप्रैस करेंगे। करियर संबंधित कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। घरेलू कार्यों में थोड़ा अधिक व्यस्त रह सकते हैं। बिजनेस ट्रिप से मुनाफा होने की उम्मीद है। नए दोस्त मिलने से आपका अकेलापन दूर होगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गोल्डन
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
सकारात्मक सोच से मन में नए आइडियाज़ आएंगे। बॉस काम से खुश होकर आपको प्रमोट कर सकता है। प्रोपर्टी में निवेश से पहले कागजात ठीक से चेक कर लें। समाज में लोगों के साथ संपर्क बनाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मैजेंटा
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
पुरानी सभी समस्याओं से आज निजात मिल सकता है। करियर में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। भाई-बहन के साथ लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। उच्च शिक्षा के लिए परिवार आपको सपोर्ट करेगा।
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पर्पल