मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी डील को करने में सफलता मिलेगी। नौकरी पाने के लिए कोशिश करते रहें।सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपने साथी के साथ दिन बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 5, शुभ रंग - हरा ।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। परिवार की समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई झगड़ा कानूनी रुप ले सकता है। करियर में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 11. शुभ रंग – बेबी पिंक ।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) नौकरी की तलाश कर रहे है लोगों को खुशखबरी मिलेगी। सोचसमझकर ही किसी चीज़ में निवेश करें। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। घर पर आराम करने में परेशानियां आएंगी। कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। पढाई में सफलता मिलने के योग हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 22, शुभ रंग - इंडिगो ।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। करियर के लिए दिन अच्छा है। पेट को आराम देने के लिए व्रत करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में किसी की मदद मिल सकती है। अपने साथी की भावनाओं की कद्र करना सीखें। शुभ अंक – 7, शुभ रंग – ऑफ व्हाइट ।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छा रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे। आज के दिन यात्रा ना करना बेहतर रहेगा। घर खरीदने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। पढ़ाई मे ऐसे ही मेहनत करते रहें। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 4, शुभ रंग –डार्क स्लेट ग्रे ।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) अपनी आय बढ़ाने की कोशिश करते रहें। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर दिन मुश्किल भरा हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं नई जगह घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अपने साथी को कैंडिल लाइट डिनर पर लेकर जाएं। शुभ अंक – 9, शुभ रंग - रोज़ ।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) करियर के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। फिजूलखर्ची करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए जिम या डांस क्लासेस ज्वॉइन करें। किसी को घर बुलाने का मौका नहीं मिल पाएगा। किसी फ्लैट या प्लॉट की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में किसी की इच्छा के विरुद्ध कुछ ना करें। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक – 18, शुभ रंग - चॉकलेट।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) कार्यक्षेत्र पर समस्याएं आ सकती हैं। कोई चीज़ मंहगे दाम पर खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। घर को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं। प्लान में बदलाव के कारण छुट्टियों काम मज़ा बढ़ जाएगा। पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करते रहें। प्रेमी या प्रेमिका के साथ समय का आनंद उठाएंगे। शुभ अंक – 4, शुभ रंग – डार्क स्लेट ग्रे।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) चैरिटी करने से समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। गर्मी के कारण स्वास्थय से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई झगड़ा बड़ा रुप ले सकता है। पढ़ाई में आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यस्तता के कारण साथी को ज़्यादा समय नहीं दे पाएंगे। शुभ अंक – 8, शुभ रंग – हरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) अपने सहयोगियों के साथ बनाकर चलें। किसी को उधार बिल्कुल ना दें। सेहतमंद रहने के लिए खनापान की आदत बदलें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी से लाभ मिलेगा। पढ़ाई में अति आत्मविश्वास से बचें। शर्मीले लोग प्यार का इज़हार कर सकते हैं। शुभ अंक – 15, शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) करियर में सफलता के योग हैं। नौकरी में तरक्की के लिए इंतज़ार करना होगा। कोई पुरानी बीमारी फिर परेशान कर सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों पर गर्व महसूस करेंगे। कोई प्रॉप्रर्टी खरीद सकते है। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेमी या प्रेमिका को मनाने में मुश्किल होगी। शुभ अंक – 17, शुभ रंग – नेवी ब्लू।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर काम में मन नहीं लगेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी से नकारात्मक जबाव मिल सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में आगे बढ़ने की कोशिश करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 6, शुभ रंग – डार्क ब्राउन।