मेष (ARIES) : शेयर मार्केट व बीमा संबन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ने से आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहकर्मी के साथ व्यसन आदि न करें, कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
वृष (TAURUS) : विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, अध्ययन से संतुष्ट नहीं है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी मित्र के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। माता से लगाव रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : माता-पिता बच्चों के भावी भविष्य के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। अध्ययन-अध्यापन के प्रति रुचि बनी रहेगी। परिवार में शादी-ब्याह का माहौल रहेगा। वैवाहिक योजना संबन्धी कुछ विवाद होगा।
कर्क (CANCER) : सैन्य क्षेत्र में ट्रेनिंग के लिए बुलावा आ सकता है। मन में देश-प्रेम की भावना निहित होगी। व्यापारी वर्ग को कारोबार में घाटा हो सकता है। भाग्य को दोष न देकर कार्य प्रणाली में बदलाव लाए।
सिंह (LEO) : महिला मित्र के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। संबन्धों में पारदर्शिता बनाकर रखें। कारोबार के क्षेत्र में आपकी छवि एवं प्रतिष्ठा बनी रहेगी। दोपहर के बाद कोई जोखिम भरे कार्य न करें, हानि की आशंका है।
कन्या (VIRGO) : यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी होने की आशंका बन सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में सहकर्मियों की मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : आज किसी पूर्वपरिचित शिक्षक से मुलाकात होने से भावुक हो जाएंगे। गुरु के प्रति मान-सम्मान और बढ़ जाएगा। मजदूर वर्ग कारखानों में कार्य करते समय सावधान रहें। वाहनादि मंदगति से चलाए।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज पैतृक संपत्ति का बटवारा हो सकता है। पिता एवं भाइयों से कुछ विवाद होने की संभावना बन सकती है। वाणी एवं क्रोध को नियंत्रित रखें। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आर्थिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना अति आवश्यक है। विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी भरा माहौल रहेगा। धन-व्यय की अधिकता होगी। रिश्ते अच्छे रहेंगे।
मकर (CAPRICORN) : आफिस में किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपके लिए मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। अपने कार्य के प्रति सजग रहें, सकारात्मक सोच रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को मकान आदि की सुविधा मिल सकती है, हस्तानान्तरण के योग भी बन रहें हैं। किसी उच्चाधिकारी से फोन कॉल के जरिए बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
मीन (PISCES) : विद्यार्थी वर्ग आगामी परिक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। कठिन परिश्रम करें, समय आपके पक्ष में है। सफलता अवश्य मिलेगी। भाई-बहन से प्रेम बना रहेगा, किन्तु परिवार का कोई सदस्य आपसे दुखी रहेगा।