मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल :
पढ़ाई के स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिवार के किसी नौजवान के लिए आपका गाइडेंस चमत्कारिक सबित होगा। पढ़ाई में अच्छी तरक्की देखी जा सकती है। रोमांटिक कनेक्शन शुरू होने के संकेत हैं। सेहत और फिटनेस प्राथमिकता में रहेगी।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-डार्क ब्राउन।
वृष (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई :
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी जटिल परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम साबित होंगे। किसी छोटी सी बात की वजह से अपने रिश्ते न खराब होने दें। आज किसी से पैसे का लेन देन करना सही नहीं होगा।
शुभ अंक-17
शुभ रंग – गहरा फिरोजी।
मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून :
प्रोफेशनल स्तर पर काम का बोझ बढऩे की संभावना है। घर में रेनोवेशन का काम करवाए जाने की संभावना है। पढ़ाई के स्तर पर मजबूती आने के संकेत हैं। वित्तीय मामले में स्थिति आपके अनुकूल होती नजर आ रही है। किसी बिमारी से निजात मिलेगा।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-सफेद।
कर्क ( CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई :
आपको अपने बजट के अनुकूल कोई प्रॉपर्टी मिल जाने की उम्मीद है। पुश्तैनी संपत्ति आपके नाम आने की संभावना है। फिट रहने के लिए जिम जाने की शुरुआत कर सकते हैं। बजट करने के लिए तत्परता दिखाएंगे एबजट में कटौती कर सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-हल्का पीला।
सिंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त :
प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी को मुसीबत से निकालने में मदद कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर निर्णय लेने में हुए देरी का नुकसान उठाना पड़ेगा। समाजिक क्षेत्र में कोई आपके खिलाफ अपनी सीमा लांघने का प्रयास कर रहा है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीच।
कन्या (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर :
यदि आमदनी बढ़ाने की चाहत रखते हैं, तो इसके लिए सही रास्ता मिल जाने की उम्मीद है। किसी के प्रेम में पडऩे की संभावना है। दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताए जाने की संभावना है। लंबे समय का पेंडिंग काम आपके ऊपर बोझ बनने वाला है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद।
तुला (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :
किसी से मिलने के लिए विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। प्रोफेशनल स्तर पर आपको अपने आउटपूट पर नजर बनाए रखने की जरुरत है। लवर के साथ रोमांटिक इवनिंग मनाने कहीं बाहर जा सकते हैं। नया घर खरीदने में बजट का ध्यान रखना जरुरी है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-पीला।
वृश्चिक ( SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :
प्रोफेशनल स्तर पर आ रही समस्या अब दूर होती नजर रही है। जो लोग पढ़ाई के मामले में भटक रहे थे अब रास्ते पर आने का प्रयास कर सकते हैं। किसी समारोह में बुलाए जाने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांच भरने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-नारंगी।
धनु (SAGITTARIUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर :
सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। आउटिंग की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना रोमांचक साबित होने वाला है। काम को लेकर फोकस बनाए रखें। वित्तीय अनिश्तचितता से निकलने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-आसमानी।
मकर ( CAPRICORN) :21 दिसंबर से 19 जनवरी :
किसी को लेकर अपने विचार खुद तक ही सीमित रखना हितकर होगा। किसी और से दुश्मनी लेने से बचे रहेगें। प्रोफेशनल स्तर पर मेहनत लोगों को नजर आने वाली है। पढ़ाई में फोकस बनाए रखने में सफल साबित होंगे। लवर के साथ घूमने जाएंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-इंडिगो।
कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी :
कोई आपके सामने ऐसा ऑफर रखने वाला है, जिसे आप चाह कर भी इंकार नहीं कर पाएंगे। प्रोफेशनल स्तर पर दबाव बढऩे की संभावना है। कोई ऐसा सामान खरीदने में अपना पैसा फंसा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाना रोमांचक साबित होगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीच।
मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च :
आपके द्वारा लाए गए बदलाव को कोई आगे ले जाने का प्रयास करेगा। सभी मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। पढ़ाई के क्षेत्र में आप बिना किसी अड़चन के लक्ष्य पूरा करने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्याएं अब दूर होती नजर आ रही है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-गहरा फिरोजी।