लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (29 सितंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सी ग्रीन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेष मे लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुन: संचार होगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बैंगनी। 
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) कार्यक्षेत्र मे परिणामों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कृषि उद्योगों मे चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर मुस्कुराते रहेंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का भूरा। 
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवन साथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गुलाबी। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत पहले से खिली हुई व ताकतवार रहेंगी। रक्त, नेत्र व उदर पीड़ाएं समाप्त होंगी। भौतिक सुख के साधनों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों मे अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गहरा हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) आर्थिक समृद्धि रहेगी। गृहस्थ जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। अचानक ही कोई प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल व मातृ पक्ष के विवादों का अंत होगा। कार्य व व्यावसाय को बढ़ाने में कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का नीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्य व व्यवसाय सें संबंधित अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। उत्कृष्ट कार्य से सप्ताहांत तक सम्मानित हो सकते हैं। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबधों को बढ़ाएगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम 
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) आर्थिक लेन-देन को निपटाने में व्यस्तता रहेगी। स्नेही मित्र की मुलाकात प्रसन्नता को बढ़ाएगी। निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण की प्रगति अचानक ही बाधित हो सकती है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा लाल। 
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों मे पिरोने की लालसा बलवती रहेगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा। ननिहाल पक्ष से सहयोग व प्यार मिलेगा। विदेशी मामलों मे लाभ के योग रहेंगे। सप्ताहांत में राजनैतिक व सामाजिक कार्यों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेवेन्डर। 
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कार्यक्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति के योग रहेंगे। जीवन साथी से तालमेल के सकारात्मक पहलुओं पर तीव्र अमल होगा। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊंचा उठेगा। माता-पिता से वित्तीय सहयोग मिलेगा। सतर्क प्रयासों के बाद ही निवेश में लाभ हासिल होगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेमन। 
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सामाजिक सरोकार के कार्यों में सराहनीय योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। स्नेही मित्रों के साथ हास्य-विनोद भरी वार्ताएं होंगी। भू-मामलों में कुछ चिंताएं उभर सकती हैं। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला। 
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की चिंताएं हो सकती हैं। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। सेहत उत्तम रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्लू। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।