मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
आर्थिक तंगी के दौर से गुजऱ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाहा मुकाम हासिल हो सकता है। प्रेमीजन आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। खराब मूड के कारण घर में क्लेश हो सकता है। प्रोपर्टी की बेच खरीद के लिहाज से दिन शुभ नहीं है। नई जगहों पर घूमने की योजना बनाएंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- लाल।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
धन संबंधी योजनाएं विफल होती दिख रही हैं। खर्चे बजट के बाहर हो सकते हैं। करियर संबंधी फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है। जो हो गया उसे भूल जाएं, अतीत का बोझ भारी होता है। किसी की मदद कर उनके द्वारा की मदद का कर्जा चुका दें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का पीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
दूसरे की लापरवाही से आपको धनहानि हो सकती है। ऑफिस के काम समय पर खत्म करेंगे। दोस्ती गहराती जा रही है। छुट्टियां मनाने के प्रोग्राम में अड़चनें आ रही हैं। बच्चों की अनुशासनहीनता गुस्सा दिला सकती है। प्रोपर्टी से जुड़े मसलों में संयम बरतें। सेहत को लेकर सजग हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मेजेंटा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
मनचाहे मुकाम हासिल करने का दिन है। आर्थिक योजनाओं को पंख लगेंगेए सफलता मिलेगी। आप छात्रों का मार्गदर्शन व मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थतियां सकारात्मक हो रही हैं। गृहणियां व्यस्त दिनचर्या से आराम के लिए समय निकाल लेंगी। मुनाफेदार प्रोपर्टी डील पेश हो सकती है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
परिवार के खर्चे पूरे करने में दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्राथमिकताएं तय करने की जरूरत है। प्रेमीजन की बेरुखी आपको उदास करेगी। परिवार को अपनी बात से सहमत करवाएंगे। ट्रैवल के काम से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। सेहत साथ निभाएगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
धनागमन बना रहेगा बचत भी होगी। कार्यक्षेत्र में गलतियों पर पर्दा ना डालें। सहकर्मी के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। प्रपोज करने की जल्दी ना करें इंतजार करें। घर में उत्सव का सा माहौल बना रहेगा। यात्रा मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- ततिया हरा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने में समय लगेगा। लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी। घर में क्लेश का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कोई खास दस्तावेज गुम हो सकता है सावधान रहें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मरून।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
छात्रों की परफोरमेंस सराहनीय रहेगी। धन की चिंता ना करें समृद्धि बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी की तलाश जारी रखें। कुछ और समय लगेगा। कोई परिजन आपका तनाव बढ़ा सकता है। सड़क पर सावधान रहें। प्रोपर्टी बिजनेस में नो प्रोफिट, नो लॉस रहेगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
फिजूलखर्ची बंद करेंगे तो धन की स्थिति स्थिर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में अपनी पोजीशन मजबूत करें। रोमांस में रोमांच लाना होगा। परिवार आपकी ताकत का स्तंभ बन कर खड़ा रहेगा। मनचाहे ट्रिप पर जाने के सपना साकार होगा। बेस्ट फ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव का मजा लेंगे। प्रोपर्टी बिजनेस से लाभ हो रहा है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लेमन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
जीवनशैली में जरूरी बदलाव करने के लिए प्रेरित रहेंगे। धन संबंधी योजनाएं मनचाहे रूप से सफ ल नहीं हो रहीं। नौकरी बदलने का विचार सही है। रोमांस के लिए सही समय नहीं है। परिजन के साथ अपना दुख दर्द बांटेंगे। सहयात्री के साथ बातचीत का लुत्फ उठाएंगे। प्रोपर्टी बिजनेस फल फूल रहा है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- रॉयल ब्लू।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
सफलता कदम चूमने के लिए तैयार है। गैरजिम्मेदराना खर्चे के कारण बचत कम हो रही है। लोगों का आप पर से भरोसा उठता दिख रहा है। प्रेम संबंध में सिर्फ अपने ही बारे में बात ना करें। परिवार में खुलकर बात करना महंगा पड़ेगा। किसी पार्टी में मौज करेंगे। प्रोपर्टी डील टाल देने में ही भलाई है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सी ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
दिन भर शारीरिक व मानसिक ऊर्जा से भरे रहेंगे। बजट बना धन संकट से बचेंगे। कार्यक्षेत्र में आपा ना खोएं। रोमांटिक महसूस करेंगे प्यार परवान चढ़ेगा। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यात्रा की योजना स्थगित करने में ही भलाई है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गहरा गुलाबी।