मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
आर्थिक स्थिति बिना प्रयास के नहीं सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। रोमांस की बात आगे बढ़ाएंगे। घर के बड़ों की सेहत चिंता का कारण बनेगी। यात्रा थकानभरी रह सकती है। प्रोपर्टी बिजनेस में धन हानि के योग हैं। सेहत के प्रति सतर्कता वरदान साबित होगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पीच।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। ऑफिस से छुट्टी लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। रोमांस की बात नहीं बन पाएगी। परिवार के लिए सामान की खरीददारी मुमकिन है। यात्रा करते हुए अपने मकसद में कामयाब होंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- भूरा।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
बीमार जातकों की सेहत में सुधार दिखेगा। नए व महंगे सामान की खरीददारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में सुव्यवस्थित तरीके से काम करेंगे। प्रेमीजन के साथ रिश्ता उलझ सकता है। पारिवारिक मतभेदों को सुलझा लें। नई प्रोपर्टी खरीदने की योजना पर काम होगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इंडिगो।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
धन संकट समाप्त होगा। बेरोजगार जातकों को काम मिलेगा। प्रेमी या प्रेमिका की भावनाओं की कद्र करेंगे। लंबे समय बाद परिजनों से मुलाकात संभव है। यात्रा असुविधाजनक रहेगी। प्रोपर्टी संबंधित लाभ के योग हैं। अनुशासित जीवनशैली के फायदे समझ आने लगे हैं। शुभ अंक-1, शुभ रंग- हल्का लाल।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। चुस्त दुरुस्त रहेंगे, कोई चिंता नहीं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ना करें। किसी भी सूरत में प्रेमीजन का मन नहीं मोह पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात करने का दिन है। दोस्तों के साथ आमोद प्रमोद में दिन बीत सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हल्का हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
उच्च शिक्षा या बिजनेस शुरु करने के लिए धन की जरूरत होगी। व्यावसायिक प्रयासों को सराहना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के साथ तालमेल बनाएं। प्रेमीजन से बहस में ना उलझें। प्रोपर्टी खरीदने व बेचने के लिए शुभ दिन है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सुर्ख लाल।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
सेहत को लेकर लापरवाही सही नहीं। आर्थिक दिक्कतें मानसिक तनाव का कारण हैं। कार्यक्षेत्र में आपको डांट पड़ सकती है। रोमांस के लिए दिन अनुकूल नहीं है। किसी मेहमान के आने से घर में परेशानी हो सकती है। कुछ जातक रोमांचक यात्रा के लिए जा सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
धन बचाने की आदत अच्छी है, धन संकट में काम आएगी। कार्यक्षेत्र में दिन सुखद रहेगा। कॉल सेंटर में काम करने वाले व्यस्त रहेंगे। प्रेमीजन कुछ उदास लगेंगे, उदासी का कारण जानें। बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनेगा। यात्रा की योजना टल सकती है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा भूरा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
सेहत साथ निभा रही है, ये ईश्वर की कृपा है। आर्थिक मसलों में सफ लता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करें। युवा जातकों के जीवन में प्रेम की बरसात होगी। यात्रा से जुड़ी दुविधा महसूस करेंगे। प्रोपर्टी बिजनेस के फ लने-फू लने का दिन है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- बैंगनी।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
संतुलित भोजन का सेवन सेहत का मूल मंत्र है। धन की दिक्कत सपने साकार नहीं होने दे रही। कार्यक्षेत्र में अपना सिक्का जमाएंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिस का काम घर ना लाएं। पुराने मित्र के साथ लॉन्ग ड्राइव का मजा लेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- हल्का नीला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
सेहतमंद विकल्पों का चुनाव करेंगे। धन को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र का वातावरण शांत रहेगा। रोमांटिक लाइफ में रोमांच है। किसी मित्र को आपसे मदद चाहिए। प्रोपर्टी बिजनेस वाले लेन देने में सावधान रहें। दूर की यात्रा करने से थकेंगे व तनाव में आएंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मरून।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
आपको आर्थिक मदद मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी। परिस्थितियां मनचाहे रूप से नहीं उभर रही हैं। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक आउटिंग पर जाएंगे। फैमिली फंक्शन में भाग लेंगे। घर में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। कोई प्रोपर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- फिरोजी।