मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) करियर में तरक्की के योग हैं। स्ट्रीट फूड का सेवन ना करें। रियल मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार में किसी के डांट ने से नाराज हो सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नीला।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े नए लोग जल्दी सीख जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका कद बढ़ेगा। दोस्त और रिश्तेदार आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को कुछ कानूनी समस्या हो सकती है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लेवेंडर।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) किसी मंहगी चीज से किसी का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। सेहत में सुधार के योग हैं। किसी को दिया गया उधार जल्दी वापिस नहीं मिलेगा। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- कॉफी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) आज फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में कोई आपकी मदद कर सकता है। लंबी यात्रा पर सिरदर्द जैसी समस्या हो सकतीहै। कुछ चीजों को अपने तक सीमित रखना सीखें। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गाढ़ा हरा।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए लोन का इंतजाम करने में मुश्किल हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) नई जगह घूमने के लिए छुट्टियों प्लान बना सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- आसमानी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आज आपका मूड अच्छा रहेगा। किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में किसी चीज का उत्सव मना सकते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का पीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद व्यायाम के लिए समय निकाल लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर आगे निकलने की कोशिश करें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम पर खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी मदद करेगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली पनाएं। व्यापारी खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी समारोह का आयोजन करने पर आपके करीबी आपकी तारीफ करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- हल्का।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- बोटल ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। करियर में तरक्की के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार से अलग रह रहे लोग परिवार के साथ रहने की सोच सकते हैं। किसी बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।