मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद के चलते घर का माहौल अशांत हो सकता है। आज के दिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। शुभ अंक-15, शुभ रंग-चॉकलेट
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई हेल्थ टिप आपके लिए फायदेमंद होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कड़ी प्रतिस्पर्धा झेलने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विशेष रिलेशन साझा करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-पीच।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : किसी शर्त या शेयर मार्केट से लाभ होने की संभावना है। आपके निजी और प्रोफेशनल जीवन में किसी की राय काफी मायने रखेंगी। किसी समारोह को संतोषजनक तरीके से आयोजित करने में सफल होंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरे रंग के सभी शेड्स।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) : आय के नए साधन खुल सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए मार्केट का सर्वेक्षण कर लें। परिवार के युवा व्यवसाय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-हल्का लाल।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) : कठिन दिनों से बचने के लिए पैसों की बचत पर ध्यान दें। वजन नियंत्रित करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर एक समय पर एक ही कदम उठाना पसंद करेंगे। परिवार के लोगों की जिज्ञासों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग मेहनत करें। शुभ अंक-1, शुभ रंग-ऑलिव ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :कार्यक्षेत्र पर अपनी ऊर्जा का स्तर बनाने की कोशिश करें। बच्चे बोर होने की शिकायत कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिलने शहर से बाहर जा सकते हैं। एक अच्छी शुरुआत आपको आगे बढऩे में मदद करेगी। किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। शुभ अंक-2, शुभ रंग-पीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : किसी चीज पर पैसा खर्च कर संतुष्टï महसूस करेंगे। घर और कार्यक्षेत्र पर मिली सफलता से सेहत से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। किसी प्रोफेशन में आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। शादी या समारोह में हिस्सा लेने के लिए विदेश जा सकते हैं। शुभ अंक-22, शुभ रंग-इंडिगो।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : मैनेजर और सीनियर्स एक्सयूकेटिव के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को लेकर सतर्क रहें। खर्चों से समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समाज में लोगों से मिलना जुलना बढ़ाएंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-हल्का लाल।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : एक वित्तीय लेन देन आपके लिए सही साबित होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता को सैलिब्रेट करेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर पढ़ाई के लिए दबाव बनाने की जरूरत है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-बेबी पिंक।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। किसी डील को करने में सफल होंगे। कम प्राथमिकता वाले कामों की जगह वर्तमान काम पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-सैंडी ब्राउन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : मैनेजर्स और टेक्नोक्रेट वित्तीय मोर्चे पर किसी सकारात्मक विकास की उम्मीद करेंगे। स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर अपने सहकर्मियों को प्रभावित करने की जरूरत है। किसी की मीठी-मीठी बातों में आने से बचें। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-पैरेट ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : भाई-बहन या किसी बच्चे की सेहत में सुधार होगा। किसी चीज को खरीदने से पहले अच्छे से जांच कर लें। आय में सुधार का असर जीवनशैली पर भी दिखेगा। जीवनसाथी आपके घर पर बैठने से नाराज हो सकता है। आज कुछ महत्वपूर्ण चीजों को करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-कॉफी।