बीजेपी प्रवक्ता द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान से मचे बवाल को शांत करने के प्रयासों के लिए पार्टी ने रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। जिसके बाद पार्टी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ ये एक्शन लिया है। नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया गया है। नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड हैं। नूपुर शर्मा को छ साल के लिए प्राथमिक सदस्यता निलंबित किया गया है।
नूपुर शर्मा के मुंबई में टीवी शो के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी की
बता दे कि बीते कुछ दिनों पूर्व नूपुर शर्मा के मुंबई में टीवी शो के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिके बाद उनपर FIR दर्ज हुई थी । भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई थी। शर्मा के खिलाफ मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आईपीसी की धारा 295ए, 153ए और 505बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती
इस पहले नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान से मचे बवाल को शांत करने के प्रयासों के तहत रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवाद के बीच भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि, उनकी पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। उन्होंने कहा, भाजपा न ऐसे किसी विचार को मानती है और न ही उसे प्रोत्साहन देती है।
भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित व पल्लवित हुआ है : सिंह
भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी किए गए इस बयान में किसी घटना या बयान का उल्लेख नहीं है उल्लेखनीय है कि शर्मा के बयान को लेकर मुस्लिम समाज में रोष है। सिंह ने कहा, भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित व पल्लवित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सर्व पंथ समभाव को मानती है। किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान भाजपा स्वीकार नहीं करती।