ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। आज वह गुजरात में हैं और बैक टू बैक बैठकें और ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ पंचमहल में स्थित जेसीबी कारखाने में पहुंचे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की वजह से भी बुलडोजर की बात होने लगी है।
भूपेंद्र पटेल के साथ पंचमहल में जेसीबी फैक्ट्री पहुंचे
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को वह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ पंचमहल में जेसीबी फैक्ट्री पहुंचे थे। घूमते-घूमते वह अचानक एक बुलडोजर पर चढ़ गए। वह गुरुवार को सुबह ही भारत पहुंचे हैं। उन्होंने भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी से भी मुलाकात की।
यूके के प्रधानमंत्री हैं जो कि गुजरात में अडानी एचक्यू का दौरा कर रहे
अडानी ने ट्वीट किया, बोरिस जॉन्सन का स्वागत करके बहुत खुश हूं। वह पहले यूके के प्रधानमंत्री हैं जो कि गुजरात में अडानी एचक्यू का दौरा कर रहे हैं। ब्रिटिश पीएम के इस दौरे का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करना है। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा था, भारत आना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। महान देश साथ आकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
एक साथ रहना चाहते हैं भारत और ब्रिटेन
ब्रिटिश पीएम ने कहा कि हमारे सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को गहरा बनाने का अवसर भी है। जैसा कि आप जानते हैं, ब्रिटेन राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा रणनीति की एकीकृत समीक्षा में भारत-प्रशांत की ओर झुकाव कर रहा है। यह क्षेत्र विश्व अर्थव्यवस्था का विशाल हिस्सा है। यहां विश्व अर्थव्यवस्था का विकास हो रहा है। इसे देखते हुए यह सही बात है। भारत और ब्रिटेन दोनों लोकतंत्र हैं। हम एक साथ रहना चाहते हैं।