BREAKING NEWS

नीतू और स्वीटी बनी विश्व चैम्पियन , PM मोदी ने दी बधाई ◾केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

पत्थर फेंके जाएंगे तो बुलडोजर जरूर चलेगा, पत्थरबाजी की घटना पर सांसद साक्षी महाराज का बयान

भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद एक बार फिर उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर भी चलेगा। गौरतलब है कि नूपुर शर्मा के पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। बाद में प्रशासन ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए थे।
फांसी तो नहीं दी जा सकती?
साक्षी महाराज ने नूपुर शर्मा के बयान और उसके बाद हुए एक्शन पर भी टिप्पणी की। मीड़िया रिपोर्ट्स के  मुताबिक उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें फांसी तो नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में इस्लाम के जानकारों को बहस करनी चाहिए। साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अब अगर नूपुर शर्मा के शरीर का एक भी रोयां टूटा तो भारत में क्या होगा....इसलिए यह विवाद अब यहां पर खत्म होना चाहिए।
यहां फतवों से नहीं, संविधान से काम होगा
साक्षी महाराज ने कहा कि नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की बात करने वालों को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी जी और देश में मोदी जी हैं। यहां संविधान के मुताबिक काम होगा। फतवों से देश नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां योगी बाबा हैं। अगर यूपी में शुक्रवार को पत्थरबाजी हुई तो शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा। साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस और बसपा अब खत्म होने वाली है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दल में हिम्मत है तो वह योगी जी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप साबित करके दिखाए।