BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

एक साल के लिए भारत के पास G20 राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, इस शहर में हो सकती है मेजबानी

जी-20 राष्ट्रों की शिखर बैठक की मेजबानी का अवसर देहरादून को भी मिल सकता है। दरअसल, जी-20 राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता दिसंबर 2022 से एक साल के लिए भारत के पास रहेगी। इस अवधि में जी-20 की 180 से 190 बैठकें देश के विभिन्न शहरों में होंगी। इनमें देहरादून का नाम भी शामिल है।
बैठक के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल गुरुवार को देहरादून पहुंचा।
G20 राष्ट्रों की बैठक में 40 देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे
उन्होंने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के समन्वय में जिलाधिकारी डा आर. राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर विमर्श किया।बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आयोजित बैठक में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि जी-20 राष्ट्रों की बैठक में 40 देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस लिहाज से बैठक के लिए चयनित शहरों में उच्च स्तरीय बैठकों व रहने के लिए उपयुक्त स्थलों की कमी नहीं होनी चाहिए।
विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को प्रदेश के किन हिस्सों में भ्रमण कराया जा सकता
इसके लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से देहरादून के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों की स्थिति, विशेषता आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। यह भी पूछा कि बैठकों के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को प्रदेश के किन हिस्सों में भ्रमण कराया जा सकता है और किस क्षेत्र की क्या विशेषता है जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून में तमाम ऐतिहासिक संस्थान और स्मारक हैं। राज्य सांस्कृतिक व आध्यात्मिक दोनों लिहाज से समृद्ध है। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के दल ने मसूरी रोड स्थित एक होटल का निरीक्षण भी किया।
विशेष तौर पर आर्थिक मामलों पर चर्चा की जाती
जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन है। इसमें 19 देश शामिल हैं और 20वां सदस्य यूरोपीय संघ है। जी-20 साल में एक बार शिखर सम्मेलन का आयोजन करता है। इसमें विभिन्न राष्ट्रों के शीर्ष नेतृत्व (विशेषकर वित्त मंत्री) से लेकर केंद्रीय बैंकों के गवर्नर भी शिरकत करते हैं। सम्मेलन में विशेष तौर पर आर्थिक मामलों पर चर्चा की जाती है। जी-20 को दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली जी-7 देशों के विस्तार के रूप में भी देखा जाता है। वर्ष 1999 में जर्मनी के कोलोन में जी-7 (तब रूस के शामिल होने पर जी-8 था) की बैठक में एशिया के आर्थिक संकट पर चर्चा के बाद जी-20 का गठन किया गया।