BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾

गर्दन कटवा देंगें लेकिन भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे....विजय सिंगला की बर्खास्तगी पर बोले केजरीवाल

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। गिरफ्तारी पर दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमे भगवंत मान पर गर्व है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गर्दन कट जाएगी लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे। उन्होंने विजय सिंगला पर हुए ऐक्शन पर विपक्षी पार्टियों को भी निशाने में लिया। जानिए क्या-क्या कहा उन्होंने...

 एफआईआर दर्ज करवाई और गिरफ्तार किया जा चुका है

एक वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का पर्दाफाश किया और उनके खिलाफ सिर्फ बर्खास्तगी ही नहीं एफआईआर दर्ज करवाई और गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि ठेके के लिए शुकराना मांगने के आरोप में उनके खिलाफ ऐक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार, भगवंत मान के हाथ मंत्री का ऑडियो क्लिप हाथ लगा। जिसमें वे कथित तौर पर शुकराना मांग रहे थे। सीएम मान ने मंत्री सिंगला को अपने घर बुलाया और ऑडियो क्लिप सुनाई। सिंगला ने अपने आरोपों को कबूला। जिसके बाद सीएम मान ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

अपनी ही सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की गई

अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि हमे भगवंत मान पर गर्व है। इस तरह का ऐक्शन देश में किसी सरकार ने पहली बार लिया है। अपनी ही सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के सामने हमने वादा किया था कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आज मान सरकार की ओर से किया गया यह ऐक्शन इस बात का सुबूत है कि हम किसी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गर्दन कट जाएगी लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे।

एक नहीं कई भ्रष्ट नेताओं पर ऐक्शन कबः कांग्रेस

पंजाब में सीएम भगवंत मान की ओर से की गई कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष भरत भूषण ने कहा कि आज एक नेता पर कार्रवाई हुई है ये अच्छी बात है लेकिन, पार्टी में तो सारे नेता भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में जिस तरह टिकटों के लिए कालाबाजारी हुई वो जगजाहिर है। अब सरकार में वही मंत्री हैं जिन्होंने पैसे के दम पर टिकट पाए थे।