लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

देश में 2018-20 के दौरान दंगे के 1,807 मामले दर्ज हुए, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

केंद्र की मोदी सरकार ने संसद के बजट सत्र में बुधवार को राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2018 से 2020 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक दंगों के कुल 1,807 मामले दर्ज किये गए और 8,565 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

केंद्र की मोदी सरकार ने संसद के बजट सत्र में बुधवार को राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2018 से 2020 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक दंगों के कुल 1,807 मामले दर्ज किये गए और 8,565 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने राज्यसभा में बताया  
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उच्च सदन को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सांप्रदायिक दंगों के सर्वाधिक मामले बिहार में दर्ज किये गए। इसके बाद महाराष्ट्र और हरियाणा का स्थान रहा। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2018 में सांप्रदायिक दंगों के 512 मामले, 2019 में 438 मामले और 2020 में 857 मामले दर्ज किए गए। 
सांप्रदायिक दंगों में शामिल 4,097 लोगों को गिरफ्तार किया गया 
राय के अनुसार, सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में 2018 में देश के विभिन्न हिस्सों में 4,097 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 2019 में देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में 2,405 लोगों को और 2020 में 2,063 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दंगों के लिए 2018 में 200 लोगों को, 2019 में 332 लोगों को और 2020 में 229 लोगों को दोषी ठहराया गया। 
2018 से 2020 के दौरान इन राज्यों में दर्ज किए गए इतने मामले 
राय ने बताया कि बिहार में 2018 से 2020 के दौरान दंगों के 419 मामले दर्ज किए गए और 2,777 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2,316 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए और 62 लोगों को दोषी ठहराया गया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 2018 से 2020 के दौरान दंगों के 167 मामले दर्ज किए गए और 1,332 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
इनमें से 1,324 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए और 10 लोगों को दोषी ठहराया गया। राय के अनुसार, हरियाणा में इन तीन वर्ष में दंगों के 146 मामले दर्ज किए गए और 294 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए और तीन को दोषी ठहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।