दुनिया भर में जहां कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, वहीं भारत में भी ओमिक्रोन के दो मामले सामने आने के बाद चिंता का विषय बन गया है। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कर्नाटक के बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक लापता हो गए हैं।
इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथपांव फूल गए है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु महानगरपालिका और स्वास्थ्य अधिकारियों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रसाशन का चिंता में पड़ना लाजमी है। दुनियाभर में अफ्रीका में मिला वायरस ओमिक्रोन खतरा बनता जा रहा है और ऐसे में अफ्रीका के लोगों का गायब होना चिंता का विषय है। चौका देने वाली बात ये है कि इन सभी के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं, ऐसे में इन्हें ट्रेस करना मुश्किल हैं।
सूत्रों के अनुसार बेंगलुरु महानगरपालिका के कमिश्नर ने बताया कि सभी विदेशी नागरिक दक्षिण अफ्रीकी देशों से आए हैं और इनके फोन भी बंद जा रहे हैं। आखिरी में मुख्य बात ये हैं की इन लोगों के गायब होने की आखिर वजह क्या हैं और गायब होना आखिर संभव कैसे है। हालाँकि अब स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इन लोगों की तलाशी की जा रही है।