कोरोना वायरस : 32 विदेशियों सहित भारत में 197 लोग संक्रमित, लखनऊ से सामने आए 4 नए मामले

Summary :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 4 लोगों में कोरोना के सकारात्मक परीक्षण के बाद अब वहां संक्रमित संदिग्धों की संख्या 9 हो गई है।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 197 पहुंच गई है। जिसमें 32 विदेशी लोग शामिल हैं। वहीं दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। वायरस के प्रकोप को देखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘‘जनता कर्फ्यू’’ का आह्वान किया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 4 लोगों में कोरोना के सकारात्मक परीक्षण के बाद अब वहां संक्रमित संदिग्धों की संख्या 9 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना को लेकर जरूरत पड़ी को राज्य को लॉकडाउन किया जा सकता है। और विदेश यात्रा से लौटे 40 लोग संक्रमित पाए गए। कम्युनिटी स्प्रेड हुआ तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। 
पुणे में दुबई से लौटे 114 यात्रियों को क्वारटीन में भेज दिया गया है। इन यात्रियों में से एक को खांसी की शिकायत होने के बाद नाडयू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत की दो वन सेवा (IFS) प्रशिक्षुओं को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी को बंद कर दिया गया है। अकादमी ने प्रशिक्षुओं को सकारात्मक पाए जाने के बाद लॉक-डाउन के तहत रखा गया है। 
चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस में इटली, ईरान, स्पेन, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के 180 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसमें से 245,881 लोग संक्रमित, 10000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं। 
इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 3,405 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 41,035 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इटली के साथ विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

Desk Team