देश में लगाातर 19वें दिन कोरोना के 20,035 नए केस की पुष्टि, रिकवरी रेट 98.83 लाख से अधिक

Summary :

भारत में लगाातर 19वें दिन कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,86,709 हो गए।

भारत में लगाातर 19वें दिन कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,86,709 हो गए, जिनमें से 98.83 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले सामने आए। वहीं 256 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,994 हो गई। 
आंकड़ों के अनुसार कुल 98,83,461 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 11 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,54,254 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.47 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 दिसंबर तक कुल 17,31,11,694 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,62,420 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

Desk Team