देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के भयावह रूप लेने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान इसके 3,57,229 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस अवधि में 3,449 लोगों की जान जाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 हो गयी है। इस बीच राहत की बात यह रही कि तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 15 लाख लोगों का टीकाकरण होने के साथ ही अब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों काे टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,57,229 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 28 लाख 2 हजार 833 हो गया। इस दौरान 3,20,289 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक एक करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 34,47,133 हो गयी है। वहीं 3,449 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,22,408 हो गया है। देश में रिकवरी रेट घटकर 81.77 प्रतिशत रह गयी जो कि चिंता की बात है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 17.13 फीसदी हो गयी है, जो कि कुछ राहत की बात है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.1 फीसदी हो गयी है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे।
इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले 19 अप्रैल को 1.50 करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, तीन मई तक 29,33,10,779 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 16,63,742 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
World Corona : पॉजिटिव केस का आंकड़ा 15 करोड़ 31 लाख के पार, 3.20 मिलियन से अधिक लोगों की मौत
