देश में कोरोना महामारी की रफ्तार थमी है लेकिन अब भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। रोजाना कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बढ़ रहे है। इस बीच देश में कोरोना के 38,164 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 499 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,14,108 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,14,108 है।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 28 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.32 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 38,660 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,08,456 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है।
सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 40,64,81,493 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 13,63,123 लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में कल कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक तक कुल 44,54,22,256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।