भारत में कोविड-19 का कहर जारी है। रोजाना संक्रमितों के मामलों की पुष्टि हो रही है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी रही है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 43,071 नए मामलों की पुष्टि हुई और 955 मरीजों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,45,433 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,02,005 हो गया है। आंकड़ों के अनुसार,कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 1.59 प्रतिशत हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.09 प्रतिशत हो गया है। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.54 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 52,299 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,58,078 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 35,12,21,306 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 63,87,849 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।