देशभर में कोरोना वायरस के मामलों गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड 19 संक्रमण के 58,419 नए मामलों की पुष्टि हुई और इस दौरान 1,576 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,98,81,965 हो गई है। सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 7,29,243 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,86,713 मौतें हुई हैं।
भारत में एक लाख से कम कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। 19 जून को, भारत में 60,753 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 87,619 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,87,66,009 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। भारत में 81 दिनों बाद 60,000 से कम नए मामले रिपोर्ट हुईं।रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 27,66,93,572 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 38,10,554 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 19 जून तक 18,11,446 सैंपल का परीक्षण किया गया है। जिसके बाद देश में सैंपल परीक्षण की कुल संख्या 39,10,19,083 हो गई।