देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने पूर्व पीएम को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा, "पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने भी नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 58 साल बाद भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें।58 years since his passing, Pandit Jawaharlal Nehru's ideas, politics, and vision for our Nation are as relevant as they have ever been.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2022
May the values of this immortal son of India 🇮🇳 always guide our actions & conscience. pic.twitter.com/dtckbJEltZ
आपको बता दें कि, देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 में इलाहाबाद में हुआ था ( जिसे आज प्रयागराज के नाम से जाना जाता है)। देश के आजादी के आंदोलन में जवाहर लाल नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।58 years since his passing, Pandit Jawaharlal Nehru's ideas, politics, and vision for our Nation are as relevant as they have ever been.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2022
May the values of this immortal son of India 🇮🇳 always guide our actions & conscience. pic.twitter.com/dtckbJEltZ
15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था।